Top Highest Advance booking Movies in 2023: साल 2023 में कई फिल्में ऐसी हैं, जिन्होंने एडवांस बुकिंग में ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया।
इस लिस्ट में टॉप थ्री साउथ के सुपरस्टार प्रभास की ही दो फिल्में हैं। आइए जानते हैं कि साल 2023 में वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग में किन फिल्मों ने धमाल मचाया?
यह भी पढ़ें- Salaar की OTT और सैटेलाइट रिलीज का कर रहे हैं इंतजार? जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी Prabhas की फिल्म
एडवांस बुकिंग में 2023 की इन फिल्मों ने जमकर लूटा बॉक्स ऑफिस
1. लियो
साल 2023 में वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग में पहले नंबर पर थलापति विजय की फिल्म ‘लियो’ है। इस फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर एडवांस बुकिंग से 101 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। वहीं, अगर इस फिल्म की ओपनिंग की बात करें तो इसने अपनी रिलीज के पहले दिन ही दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 145 करोड़ की कमाई की थी।
2. सालार
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर साउथ के सुपरस्टार ‘प्रभास’ की फिल्म ‘सालार’ है। इस फिल्म ने अपनी एडवांस बुकिंग में 90 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि फिल्म आज यानी 22 दिसंबर को रिलीज हो गई है, लेकिन अभी तक इसके ओपनिंग डे की कमाई के आंकड़े सामने नहीं आया है। देखने वाली बात होगी कि ‘सालार’ अपनी रिलीज के पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है।
3. आदिपुरुष
एडवांस बुकिंग की इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ है। इस फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर एडवांस बुकिंग से 60 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
4. जवान
इस लिस्ट में शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ चौथे नंबर पर है। किंग खान की इस फिल्म ने अपनी एडवांस बुकिंग से दुनियाभर की टिकट खिड़की पर 59 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
5. एनिमल
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर रणबीर कपूर की हालिया रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ भी है। इस फिल्म ने अपनी एडवांस बुकिंग से वर्ल्डवाइड 58 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
2 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
6 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
7 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
7 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
8 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
9 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
10 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines