---विज्ञापन---

Top Bhojpuri Holi songs: होली पर खेसारी-पवन सिंह के ये गाने इंटरनेट पर उड़ा रहे गर्दा, प्लेलिस्ट में करें शामिल

Top Bhojpuri Holi songs: होली का त्योहार करीब आ गया है और सभी लोग अपने-अपने प्लेलिस्ट बनाने में बिजी है। साथ ही कुछ लोगों को तो ये समझ में ही नहीं आता कि किन गानों को अपनी प्लेलिस्ट का हिस्सा बनाएं। इसलिए आज हम आपकी प्लेलिस्ट के लिए कुछ भोजपुरी गानें लेकर आए हैं, जिनके […]

---विज्ञापन---

Top Bhojpuri Holi songs: होली का त्योहार करीब आ गया है और सभी लोग अपने-अपने प्लेलिस्ट बनाने में बिजी है। साथ ही कुछ लोगों को तो ये समझ में ही नहीं आता कि किन गानों को अपनी प्लेलिस्ट का हिस्सा बनाएं।

इसलिए आज हम आपकी प्लेलिस्ट के लिए कुछ भोजपुरी गानें लेकर आए हैं, जिनके बिना आपका प्लेलिस्ट अधूरी सी लगेगी। इन गानों को आप चाहें तो अपनी प्लेलिस्ट का हिस्सा बना सकते हैं। साथ ही इससे आपकी होली की मस्ती भी पूरी होगी।

---विज्ञापन---

इन भोजपुरी गानों को प्लेलिस्ट में करें शामिल

असो के डललका (Aso Ke Dalalka)

---विज्ञापन---

अगर आप भी होली की मस्ती में चार चांद लगाना चाहते हैं, तो पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और डिंपल सिंह का असो के डललका गाना अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इस गाने को अब तक 6.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और ये गाना अब दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

भगिनवा के फुआ (Bhaginwa Ke Fua)

---विज्ञापन---

होली का त्योहार है और खेसारी लाल यादव और नेहा राज का गाना भगिनवा के फुआ (Bhaginwa Ke Fua) को अपने प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इस गाने को 10 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही ये गाना सारेगामा हम के भोजपुरी चैनल पर रिलीज किया गया है।

---विज्ञापन---

गरम गोदाम (Garam Godam)

---विज्ञापन---

होली के त्योहार पर खेसारी लाल यादव और नेहा राज के होली सॉन्ग गरम गोदाम को भी अपनी प्लेलिस्ट का हिस्सा बना सकते हैं। इस गाने को भी लोगों ने खूब पसंद किया है। साथ ही ये गाना भी सारेगामा हम के भोजपुरी चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को अब तक 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

‘भऊजी रे थोरे थोरे’ ( Bhauji Re Thore Thore)

---विज्ञापन---

होली के त्योहार पर पवन सिंह और शिल्पी राज का भोजपुरी स्पेशल होली सॉन्ग ‘भऊजी रे थोरे थोरे’ ( Bhauji Re Thore Thore) भी लोगों को खूब भा रहा है। इसे भी आप अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। साथ ही इस गाने को भी अबतक 6.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

---विज्ञापन---

हमार बाड़े पती (Hamar Bade Pati)

---विज्ञापन---

होली के मौके पर खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का होली स्पेशल सॉन्ग हमार बाड़े पती (Hamar Bade Pati) को भी लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इस गाने को भी प्लेलिस्ट में शामिल किया जा सकता हैं।

First published on: Mar 07, 2023 01:23 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola