ग्लैमर की दुनिया बाहर से जितनी चमकदार लगती है, अंदर से उतनी ही अंधेरी हकीकत भी छुपी होती है। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की हदें तब पार हो जाती हैं जब किसी अभिनेत्री को सिर्फ उसके बयानों या कपड़ों की वजह से जान से मारने या दुष्कर्म की धमकी दी जाती है।
आजकल सेलेब्स को ट्रोल किया जाना आम बात हो गई है, लेकिन कुछ हसीनाएं ऐसी भी हैं जिन्हें नफरत की इंतहा तक पहुंचा दिया गया। हाल ही में अपूर्वा मखीजा ने सोशल मीडिया पर कुछ स्क्रीनशॉट्स शेयर किए, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया। लोगों ने उन्हें न सिर्फ गालियां दीं बल्कि रेप की धमकियां भी दीं।
अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से चर्चा में आईं अपूर्वा मखीजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ और है। शो के एक विवादित क्लिप के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया और अब उन्होंने दो महीने बाद इस मुद्दे पर पोस्ट कर लोगों की असली सोच को उजागर किया है। उन्होंने बताया कि कैसे कुछ लोगों ने हदें पार कर दीं और उन्हें मारने की धमकियां देने लगे।
दीपिका पादुकोण को भी मिल चुकीं धमकियां
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक दीपिका पादुकोण को ‘पद्मावत’ जैसी फिल्मों के दौरान भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस फिल्म में सिर्फ रोल करने के लिए ही उन्हें रेप की धमकियां मिलीं हैं।
कंगना रनौत को बेबाक बोलने की सजा
अपनी बेबाकी के लिए जानी जाने वाली कंगना रनौत को भी कई बार सोशल मीडिया पर निशाना बनाया गया है। खासकर किसान आंदोलन के दौरान उनके ट्वीट्स ने विवाद खड़ा कर दिया था। इसके बाद उन्हें रेप और जान से मारने तक की धमकियां मिलीं।
मिमी चक्रवर्ती को भी झेलना पड़ा गुस्सा
कोलकाता में हुए एक डॉक्टर रेप केस पर अपनी राय रखने के बाद मिमी चक्रवर्ती को भी ऑनलाइन धमकियों का सामना करना पड़ा। लोगों ने गालियों से लेकर रेप की धमकी तक दी।
परोमिता डे पर टूटा ट्रोल्स का कहर
कोरोना महामारी के समय सोशल मीडिया पर परोमिता डे के एक पोस्ट को लेकर इतना विवाद हुआ कि उन्हें सार्वजनिक रूप से सफाई देनी पड़ी। ट्रोलर्स ने उन्हें लगातार धमकियां भेजीं जिससे वो मानसिक रूप से काफी प्रभावित हुईं।
रिया चक्रवर्ती को भी नहीं बख्शा गया
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती पर आरोपों की झड़ी लग गई। भले ही बाद में उन्हें राहत मिली, लेकिन इस दौरान उन्हें अपमान, गालियों और सोशल मीडिया पर कई धमकियों का सामना करना पड़ा।
उर्फी जावेद को भी मिली धमकियां
अपने बोल्ड फैशन स्टेटमेंट के लिए जानी जाने वाली उर्फी जावेद को भी अक्सर ट्रोल किया जाता है। उन्होंने खुद एक बार कहा था कि उन्हें सुरक्षा की जरूरत है क्योंकि उन्हें रेप की धमकियां मिल रही हैं।
जैस्मिन भसीन डिप्रेशन में चली गई थीं
टीवी की लोकप्रिय अदाकारा जैस्मिन भसीन ने खुलासा किया था कि उन्हें रेप की धमकियों की वजह से इतना तनाव हुआ कि वो डिप्रेशन में चली गईं। इन घटनाओं से ये सवाल उठता है कि क्या सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वालों के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाए जाएंगे? एक्ट्रेसेस अपनी कला और काम के लिए जानी जाती हैं, उन्हें धमकी देना हमारे समाज की सोच को सवालों के घेरे में खड़ा करता है।
यह भी पढ़ें: Netflix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में, थिएटर में फ्लॉप मूवी का OTT पर धमाल
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
9 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
10 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
10 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
11 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
12 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines