हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Amazon Prime पर ये 7 फिल्में-सीरीज टॉप ट्रेंड में हुईं शामिल, वीकेंड बना देंगी मजेदार

Top Trending Movies-Series on Amazon Prime Video: अमेजन प्राइम वीडियो पर कई फिल्में और वेब सीरीज मौजूद हैं, जो इस वक्त टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हैं। इस वीकेंड आप इन सीरीज और फिल्मों को देख सकते हैं।

विज्ञापन

Top Trending Movies-Series on Amazon Prime Video: ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर एक्शन-थ्रिलर से लेकर कॉमेडी और हॉरर समेत हर जॉनर की फिल्में और वेब सीरीज मौजूद हैं। इनमें से कुछ फिल्मों को हाल ही में स्ट्रीम किया गया है, जबकि कुछ की रिलीज को काफी वक्त हो गया है। इसके बावजूद यह फिल्में दर्शकों की पसंदीदा लिस्ट में शामिल हैं। इस वीकेंड अगर आप घर में बैठे-बैठे बोर हो रहे हैं और कुछ अच्छी फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं, तो हम आपके लिए अमेजन प्राइम वीडियो की टॉप 10 लिस्ट में ट्रेंड हो रहीं 7 फिल्मों के बारे में बताएंगे जो आपके वीकेंड को मजेदार बना देंगी। इस लिस्ट में एक्शन से हॉरर तक बॉलीवुड और टॉलीवुड की कई शानदार फिल्में शामिल हैं।

स्त्री 2

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की कॉमेडी-हॉरर फिल्म ‘स्त्री 2’ 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 597.41 करोड़ रुपये की कमाई की थी। कुछ वक्त पहले ही इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया है, जो टॉप 10 की लिस्ट में पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है।

स्नैक्स एंड लैडर

अगर आपको वेब सीरीज देखना पसंद है तो इस हफ्ते रिलीज हुई तमिल वेब सीरीज ‘स्नैक्स एंड लैडर’ देख सकते हैं। इस सीरीज में 3 दोस्तों की कहानी दिखाई जाती है, जो एक ऐसी मुश्किल में फंस जाते हैं जहां से निकलना उनके लिए काफी मुश्किल हो जाता है। यह सीरीज काफी दिलचस्प है, जो प्राइम वीडियो की टॉप ट्रेंड लिस्ट में शामिल है।

यह भी पढ़ें: Jio Cinema में टॉप पर ट्रेंड कर रहीं ये 8 फिल्में, एक्शन और हॉरर का घर बैठे लें मजा

औरों मे कहां दम था

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, तब्बू और काजोल की फिल्म ‘औरों मे कहां दम था’ भी इस साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म अब अमेजन प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है। अगर आपने अजय देवगन की इस फिल्म को नहीं देखा है तो जरूर देखें।

भीमा

साल 2024 में रिलीज हुई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘भीमा’ इस साल तेलुगु भाषा में रिलीज हुई थी। फिल्म को दुनिया विजय ने डायरेक्ट किया है, जिसने ओपनिंग डे पर 3.50 करोड़ कमाए थे। अमेजन प्राइम वीडियो की टॉप लिस्ट में अब यह फिल्म ट्रेंड कर रही है।

स्त्री

अगर आप ‘स्त्री 2’ देखना चाहते हैं और अभी तक आपने साल 2018 में रिलीज हुए इसके पहले पार्ट ‘स्त्री’ को नहीं देखा है तो जरूर देखें। दूसरे पार्ट को समझने के लिए पहले पार्ट को देखना जरूरी होगा। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की यह फिल्म भी प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही है।

बैड न्‍यूज

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘बैड न्यूज’ इस साल जुलाई में रिलीज हुई थी, जो अब अमेजन प्राइम वीडियो की टॉप 10 लिस्ट में शामिल हो चुकी है और इस वक्त ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म को देखकर आपको हंसी की फुल डोज मिलेगी।

कॉल मी वे

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की वेब सीरीज ‘कॉल मी वे’ पिछले महीने ही अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इस सीरीज की कहानी एक अमीर शादीशुदा महिला की कहानी है, जिसका किरदार अनन्या ने निभाया है। वो अपने पति को चीट करती है। बस यहीं से उसकी जिंदगी बदल जाती है। इस सीरीज को आप इस वीकेंड पर देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें