Pathaan से Tiger 3 तक, 2023 में इन फिल्मों ने ओपनिंग डे पर ही दुनियाभर के बॉक्स आफिस पर काटा 'गदर'

Top 6 Biggest Indian Worldwide Opening in 2023: साल 2023 की वो फिल्में, जिन्होंने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन जमकर कलेक्शन किया।

Top 6 Biggest Indian Worldwide Opening in 2023

Top 6 Biggest Indian Worldwide Opening in 2023

विज्ञापन

Top 6 Biggest Indian Worldwide Opening in 2023: इन दिनों सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखा रही है। दर्शकों को फिल्म खूब पसंद आ रही है।

इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि साल 2023 में वो कौन-सी फिल्में हैं, जिन्होंने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन जमकर कलेक्शन किया। आइए जानते हैं…

विज्ञापन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 में इन 6 फिल्मों ने दुनियाभर के बॉक्स आफिस पर की खूब कमाई

1. लियो

इस लिस्ट में पहले नंबर पर विजय थलापति की फिल्म ‘लियो’ है। लियो ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 142.70 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है।

विज्ञापन

2. जवान

साल 2023 में दुनियाभर के बॉक्स आफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ है। इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 129.10 इतने करोड़ की कमाई की है।

3. आदिपुरुष

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ है। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 127.50 करोड़ का कलेक्शन किया।

विज्ञापन

4. पठान

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ है। किंग खान की इस फिल्म ने भी अपनी रिलीज के दिन दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की। शाहरुख खान की इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 104.80 करोड़ का कारोबार किया।

5. जेलर

साल 2023 में दुनियाभर के बॉक्स आफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ भी है। इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 96.60 करोड़ का कारोबार किया।

विज्ञापन

6. टाइगर 3

वहीं, अब साल 2023 में दुनियाभर के बॉक्स आफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ का भी नाम शामिल हो गया है। इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 94.00 करोड़ का कारोबार किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ