Top 5 South Directors: आजकल बॉलीवुड से ज्यादा साउथ फिल्मों का बोलबाला देखने को मिल रहा है। कुछ महीने पहले रिलीज सूर्या की फिल्म ‘कंगुवा’ हो या फिर जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ बॉलीवुड और टॉलीवुड एक्टर्स की जुगलबंदी फैंस भी पसंद कर रहे हैं। आज हम आपको साउथ के 5 ऐसे बेहतरीन डायरेक्टर्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने साउथ की फिल्मों को देखने का नजरिया ही बदल कर रख दिया है। इन डायरेक्टर्स ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं, जिसने दर्शकों का भरपूर दिल जीत लिया है।
एसएस राजामौली
साउथ के मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं लेकिन ‘बाहुबली सीरीज’ और ‘आरआरआर’ के जरिए उन्होंने न सिर्फ साउथ बल्कि नॉर्थ इंडियन फैंस का दिल जीत चुके हैं। कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने टॉलीवुड को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है। उन्होंने पैन इंडिया फिल्म बनाकर फिल्म इंडस्ट्री को एक नई राह दी है। वहीं फिल्मों को देखने का एक नया नजरिया स्थापित किया है।
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 के नाम एक और रिकॉर्ड, इस मामले में Allu Arjun की फिल्म बन गई नंबर 1
संदीप रेड्डी वांगा
संदीप रेड्डी वांगा भी इस लिस्ट में आते हैं, जिन्होंने बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल बनाकर एक अलग ही हिस्ट्री कायम कर दी। इस फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया और पिछले साल 2023 की सबसे बड़ी हिट फिल्म दे डाली। फिल्म में पिता और बेटे का प्यार एक अलग ही एहसास कराता है। अब वांगा की अगली फिल्म स्पिरिट का फैंस को इंतजार है।
सुकुमार
बात जब साउथ के डायरेक्टर्स की हो तो सुकुमार को भुलाया नहीं जा सकता है। साउथ को लेकर बना स्टीरियोटाइप जिसमें सिर्फ अविश्वसनीय मारधाड़ होती है, उसको तोड़ा है। उनकी हालिया रिलीज फिल्म पुष्पा 2 इस वक्त अलग ही तूफान मचा रही है और इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। अल्लू अर्जुन स्टारर इस फिल्म को साउथ से ज्यादा नॉर्थ में प्यार मिल रहा है।
नाग अश्विन
नाग अश्विन भी साउथ के टॉप डायरेक्टर्स में से एक हैं, जिनकी फिल्म कल्कि 2898 एडी इस साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म की कहानी काफी रोमांचक है। अमिताभ बच्चन, प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म को लोगों ने बेशुमार प्यार दिया और नाग अश्विन ने फिल्म के जरिए पैन इंडिया सिनेमा में अपनी धाकड़ पकड़ बना ली।
एटली कुमार
साउथ के टॉप डायरेक्टर्स में एटली कुमार का नाम भी शामिल है, जो इस वक्त अपनी फिल्म बेबी जॉन को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वरुण धवन मुख्य किरदार में हैं। एटली ने साउथ सुपरस्टार थलापति विजय के साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं लेकिन शाहरुख खान के साथ ब्लॉकबस्टर जवान बनाकर उन्होंने नॉर्थ इंडिया में भी अपना सिक्का जमा लिया है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
8 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
12 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
15 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
15 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
15 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
21 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines