Top 5 Songs: ऑरमैक्स की तरफ से सोशल मीडिया पर टॉप 5 गानों की लिस्ट शेयर की गई है जिसमें इस वक्त भारत में सबसे ज्यादा देखे और सुने जाने वाले गाने शामिल हैं। इस लिस्ट में हैरान कर देने वाली बात ये है कि जहां नई-नई फिल्मों के गाने शामिल हैं वहीं एक गाना ऐसा भी है जिसे रिलीज हुए 6 महीने हो चुके हैं। ये गाना आज भी हर चार्टबस्टर में टॉप कर रहा है। चलिए आपको बताते हैं वो कौन-कौन से गाने हैं जो इस वक्त धमाल मचा रहे हैं।
किसिक (Pushpa 2)
सबसे पहले नंबर 5 की बात करते हैं। टॉप 5 में जिस गाने को पांचवें नंबर की जगह मिली है वो है किसिक। जी हां फिल्म पुष्पा 2 में एक्ट्रेस श्रीलीला का ये गाना अब सोशल मीडिया पर हर तरफ छाया हुआ है। ये गाना इस वक्त काफी धमाल मचा रहा है। हालांकि जिस वक्त फिल्म रिलीज हुई तब ये गाना दूर-दूर तक पसंद नहीं किया जा रहा था लेकिन जैसे ही फिल्म को सक्सेस मिली वैसे ही इस गाने ने भी पॉपुलरिटी हासिल कर ली।
उई अम्मा (Azaad)
बॉलीवुड की डीवा रवीना टंडन की बेटी राशा ठडानी के इस गाने ने पिछले 1 महीने से अपना जादू बिखेरा हुआ है। फिल्म आजाद का ये गाना दर्शकों को पसंद बन गया है। इस गाने को लिस्ट में चौथे नंबर पर जगह मिली है। गाना काफी बड़ा हिट साबित हुआ है, हालांकि फिल्म उतना कमाल नहीं कर पाई है।
तू हैं तो मैं हूं (Sky Force)
फिल्म स्काई फोर्स में वीर पहाड़िया और सारा अली खान पर फिल्माया ये गाना भी दर्शकों की पहली पसंद बन चुका है। इस गाने में वीर और सारा की कैमिस्ट्री ने लोगों का दिल लूट लिया है। फिल्म फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर जैसा भी परफॉर्म कर रही हो लेकिन लिस्ट में इस गाने ने नंबर 3 पर जगह जरूर बना ली है।
भसड़ मचा (Deva)
शाहिद कपूर और पेजा हेगड़े की अपकमिंग फिल्म ‘देवा’ का ये टाइटल ट्रैक भी फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म अभी 31 जनवरी को आएगी लेकिन फिल्म के इस गाने ने पहले से ही नंबर 2 पर जगह बना ली है।
आज की रात (Stree 2)
पिछले साल रिलीज हुई फिल्म स्त्री 2 के इस गाने ने अब तक नंबर 1 पर अपनी जगह बनाई हुई है। तमन्ना भाटिया के किलर मूव्स और दमदार म्यूजिक के दम पर इस गाने ने देशभर में अपना जादू चला दिया है। फिल्म के रिलीज होने के 6 महीने बाद भी गाना नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है।
यह भी पढ़ें: Baba Ramdev ने लगाई डुबकी तो हंसने लगीं Hema Malini, Mahakumbh से आया मजेदार वीडियो
संबंधित खबरें
'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
1 hr ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
4 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
4 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
6 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
6 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
6 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
7 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
20 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
21 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines