Top 5 Songs: भारत में सबसे ज्यादा देखे और सुने जा रहे ये 5 गाने, एक गाना तो 6 महीने पुराना

Top 5 Songs: भारत में इस वक्त कौन से गाने सबसे ज्यादा देखे और सुने जा रहे हैं जो इस वक्त हर जगह ट्रेंड कर रहे हैं, चलिए आपको बताते हैं।

Top 5 Songs

Top 5 Songs

Top 5 Songs: ऑरमैक्स की तरफ से सोशल मीडिया पर टॉप 5 गानों की लिस्ट शेयर की गई है जिसमें इस वक्त भारत में सबसे ज्यादा देखे और सुने जाने वाले गाने शामिल हैं। इस लिस्ट में हैरान कर देने वाली बात ये है कि जहां नई-नई फिल्मों के गाने शामिल हैं वहीं एक गाना ऐसा भी है जिसे रिलीज हुए 6 महीने हो चुके हैं। ये गाना आज भी हर चार्टबस्टर में टॉप कर रहा है। चलिए आपको बताते हैं वो कौन-कौन से गाने हैं जो इस वक्त धमाल मचा रहे हैं।

विज्ञापन

किसिक (Pushpa 2)

सबसे पहले नंबर 5 की बात करते हैं। टॉप 5 में जिस गाने को पांचवें नंबर की जगह मिली है वो है किसिक। जी हां फिल्म पुष्पा 2 में एक्ट्रेस श्रीलीला का ये गाना अब सोशल मीडिया पर हर तरफ छाया हुआ है। ये गाना इस वक्त काफी धमाल मचा रहा है। हालांकि जिस वक्त फिल्म रिलीज हुई तब ये गाना दूर-दूर तक पसंद नहीं किया जा रहा था लेकिन जैसे ही फिल्म को सक्सेस मिली वैसे ही इस गाने ने भी पॉपुलरिटी हासिल कर ली।

विज्ञापन

उई अम्मा (Azaad)

बॉलीवुड की डीवा रवीना टंडन की बेटी राशा ठडानी के इस गाने ने पिछले 1 महीने से अपना जादू बिखेरा हुआ है। फिल्म आजाद का ये गाना दर्शकों को पसंद बन गया है। इस गाने को लिस्ट में चौथे नंबर पर जगह मिली है। गाना काफी बड़ा हिट साबित हुआ है, हालांकि फिल्म उतना कमाल नहीं कर पाई है।

विज्ञापन

तू हैं तो मैं हूं (Sky Force)

फिल्म स्काई फोर्स में वीर पहाड़िया और सारा अली खान पर फिल्माया ये गाना भी दर्शकों की पहली पसंद बन चुका है। इस गाने में वीर और सारा की कैमिस्ट्री ने लोगों का दिल लूट लिया है। फिल्म फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर जैसा भी परफॉर्म कर रही हो लेकिन लिस्ट में इस गाने ने नंबर 3 पर जगह जरूर बना ली है।

भसड़ मचा (Deva)

शाहिद कपूर और पेजा हेगड़े की अपकमिंग फिल्म ‘देवा’ का ये टाइटल ट्रैक भी फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म अभी 31 जनवरी को आएगी लेकिन फिल्म के इस गाने ने पहले से ही नंबर 2 पर जगह बना ली है।

विज्ञापन

आज की रात (Stree 2)

पिछले साल  रिलीज हुई फिल्म स्त्री 2 के इस गाने ने अब तक नंबर 1 पर अपनी जगह बनाई हुई है। तमन्ना भाटिया के किलर मूव्स और दमदार म्यूजिक के दम पर इस गाने ने देशभर  में अपना जादू चला दिया है। फिल्म के रिलीज होने के 6 महीने बाद भी गाना नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ