Pushpa 2 Not Break This Movie Record: इन दिनों अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किया हुआ है। फिल्म ने पहले ही दिन कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए थे। अभी भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। पुष्पा 2 ने ऐसा वाइल्ड फायर किया है कि जवान, पठान, और RRR को भी पीछे छोड़ दिया है। वो साल 2024 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है क्योंकि रिलीज के दूसरे दिन थिएटर में करीब 4 करोड़ ऑडियंस पहुंची थी।
लेकिन एक ऐसी फिल्म है जिसका पुष्पा 2 अभी तक रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है और वो कोविड के बाद से अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है। आइए जानते हैं उसका नाम और इस लिस्ट में पुष्पा कौन से नंबर पर…
RRR
जूनियर एनटीआर और रामचरण ने फिल्म आरआरआर से ऐसा कोहराम मचाया कि फिल्म का नाम बच्चों से लेकर बड़ों तक की जुबान पर चढ़ गया। इस फिल्म के गाने भी इतने शानदार हैं कि बच्चों के भी फेवरेट बन गए। वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई भी की। इस फिल्म को देखने के लिए फुटफॉल 4.40 करोड़ के करीब था जो कोविड के बाद से दूसरी सबसे बड़ी संख्या है।
यह भी पढ़ें:
कल्कि 2898 एडी
प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की फिल्म कल्कि 2898 एडी ने भी थिएटर में अच्छा प्रदर्शन किया। इस फिल्म ने लोगों का दिल जीता और बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई भी की। वहीं इस फिल्म को देखने वाले लोगों की बात करें तो रिलीज के बाद इसका फुटफॉल 3.50 करोड़ से ज्यादा था।
पठान
शाहरुख खान की पठान ने भी बॉक्स ऑफिस पर एक अलग ही परचम लहराया और शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म की कमाई ने बॉक्स ऑफिस को हिला दिया और शाहरुख खान को एक बार फिर से बुलंदियों पर पहुंचा दिया। बात फिल्म के फुटफॉल की करें तो वो करीब 3.50 करोड़ के करीब था।
गदर 2
सनी देओल ने साल 2023 में ऐसा कमबैक किया कि इंडस्ट्री में उन्हीं के नाम का डंका बजने लगा। फिल्म ने कमाई के मामले में तो रिकॉर्ड बनाया ही वहीं मूवी का फुटफॉल भी करीब 3.40 करोड़ रहा।
केजीएफ चैप्टर 2 का नहीं तोड़ पाई रिकॉर्ड
एक्शन से भरपूर फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 वो फिल्म है जिसका रिकॉर्ड पुष्पा 2 इस मामले में नहीं तोड़ पाई है। इस फिल्म के फुटफॉल की बात करें तो वो 5 करोड़ रहा जो कोविड के बाद अब तक का सबसे ज्यादा रिकॉर्ड है।
वहीं दूसरे नंबर पर रही RRR जिसका फुटफॉल था 4.40 करोड़ रुपये ऐसे में पुष्पा 2 तीसरे नंबर है जिसका फुटफॉल है करीब 4 करोड़।
यह भी पढ़ें:
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
25 mins agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
19 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
20 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
22 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
23 hrs agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 day agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines