Top 5 Most Handsome Villains in K-drama, नई दिल्ली: भारत में कोरियन ड्रामा के पॉपुलर होने के पीछे सबसे बड़ा हाथ उनके हेंडसम एक्टर का है। जरूरी नहीं कि कोरियन ड्रामा का हैंडसम एक्टर सिर्फ हीरो ही हो। कई ऐसे भी कोरियन एक्टर हैं जिन्होंने ड्रामा में खौफनाक विलेन का किरदार निभाया है लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी शो के हीरो से ज्यादा बड़ी है। खौफनाक विलेन का किरदार निभाने वाले ये एक्टर्स फैंस के दिल पर राज कर रहे हैं। आज हम आपको Korean Drama के ऐसे ही 5 मोस्ट हैंडसम विलेन के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने फैंस के दिलों पर अपनी एक अलग की छाप छोड़ी है।
Park Hee Soon in My Name: इस सीरीज को लोगों ने Han So Hee के लिए देखना शुरू किया था। लेकिन सीरीज के विलेन Park Hee Soon ने सभी का दिल जीत लिया। Han So Hee की जिंदगी के आसपास धूमती इस सीरीज में Park Hee Soon ने लोगों का सारा ध्यान अपनी ओर आकर्षक कर लिया। ये कहना गलत नहीं होगा कि K-Drama की दुनिया में Park Hee Soon अब तक के सबसे अट्रेक्टिव क्रमिनल में से एक है। जो बदले की आग में दुनिया को आग लगा सकता है। इस सीरीज में Park Hee Soon की हर अदा कातिलाना है, फिर चाहे वो उनके सीने का टैटू हो या गुस्से में टाई खोलने का अंदाज हो, वो हर बार अट्रेक्टिव और सेक्सी लगते हैं।
Kim Ji-hoon in Flower of Evil: क्राइम पर आधारित इस सीरीज में Kim Ji-hoon बहुत ही कम समय के लिए दिखाई दिए। जिसका शायद हर एक K-Drama फैन को अफसोस है। सीरीज में कम समय के लिए आए Kim Ji-hoon ने बिना कहे दर्शकों का सारा ध्यान अपनी ओर खींच लिया। शो में बेहद डरावना और खौफनाक होने के बाद भी Kim Ji-hoon के लुक ने सभी को अपना दीवाना बना दिया। खासकर उनके लंबे बाल और उनका जुड़े ने तो सभी को पागल ही कर दिया।
Kim Bum in Tale of The Nine-Tailed: बात कोरियन ड्रामा के हेंडसम विलेन की हो तो हम Tale of The Nine-Tailed के लोमड़ी Kim Bum को कैसे भूल सकते हैं। ये कहना गलत नहीं है कि Kim Bum कोरियन ड्रामा की दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाला विलेन है। शो में Kim Bum के प्यार भरे शरारती अंदाज में किए जा रहे बुरे काम ने लोगों को उनका फैन बना दिया।
Ok Taecyeon in Vincenzo: नेटफ्लिक्स के Vincenzo सीरीज में जब पता चलता है कि Ok Taecyeon ही असली विलेन है, तो सभी हैरान रह जाते हैं। किसी ने नहीं सोचा था कि हेंडसम Vincenzo का सामना Ok Taecyeon से होने वाला है। शो में Ok Taecyeon ने अपने काम से सभी को चौंका दिया था। Vincenzo में Ok Taecyeon के कई रूप देखने को मिले, और यकीनन वो अपने सभी लुक में कमाल के लग रहे थे।
Park Sung-hoon in The Glory: एक्ट्रेस Song Hye-kyo की इस सीरीज में यकीनन Park Sung-hoon का किरदार बहुत ही खराब किस्म के व्यक्ति का था। सीरीज में एक थरकी अमीरजादे के किरदार में दिखने वाले Park Sung-hoon का लुक बहुत ही अमेंजिग था। शो में जब भी Park Sung-hoon आते थे यकीनन ही लड़कियों की धड़कने रुक जाती थी। शो में भले ही Park Sung-hoon बहुत ही घटिया हो लेकिन उनकी शैतानी स्माइल को बहुत ही अट्रेक्टिव थी।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
14 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
14 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
15 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
15 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
16 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
17 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
18 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines