Top 5 Indian Movies: भारतीय सिनेमा की कई मूवीज ऐसी हैं जो सालों पहले रिलीज होने के बाद आज भी लोगों की फेवरेट हैं। सिनेमाघरों में भी इन मूवीज ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर टॉप फिल्मों में अपनी जगह बनाई। आज हम आपको टॉप फिल्मों में से पांच फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो Imdb के अनुसार ऑडियंस की ऑल टाइम फेवरेट मूवीज रहीं। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन से लेकर आमिर खान तक की मूवीज शामिल हैं। वहीं अब आप इन मूवीज को घर में बैठकर ओटीटी पर बिंज वॉच कर सकते हैं। चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन मूवीज का नाम शामिल है?
Sholay
अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की ये आइकॉनिक मूवी 1975 में रिलीज हुई थी। 50 साल बाद भी इस मूवी को ऑडियंस देखना पसंद करती है। ऑडियंस को मूवी के गानों से लेकर मूवी के डायलॉग तक पसंद आए थे। मूवी ने 50 साल पहले दुनिया भर में 30-35 करोड़ की कमाई की थी। वहीं अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के साथ-साथ इस मूवी में हेमा मालिनी, जया बच्चन, अमजद खान और संजीव कुमार ने भी बेहतरीन रोल प्ले किया। इस मूवी को अब आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 39 मिनट की कॉमेडी-एक्शन मूवी, कहानी में एक के बाद एक मिलेगा ट्विस्ट; हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
Baahubali 2
प्रभास की ‘बाहुबली 2’ भी टॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। साल 2017 में आई इस मूवी को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी दुनिया भर में इस मूवी ने 1745.35 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी। इस मूवी में प्रभास के साथ-साथ अनुष्का शेट्टी, राणा दग्गुबाती, राम्या कृष्णन और नासिर लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
Dangal
आमिर खान की ये मूवी साल 2016 में रिलीज हुई थी। वहीं इस मूवी पर भी ऑडियंस ने खूब प्यार लुटाया था। ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ की मूवी ने दुनिया भर में 2 हजार करोड़ की कमाई की थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सारी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए पहले नंबर पर अपनी जगह बना ली थी। मूवी में आमिर के साथ-साथ फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा भी लीड रोल में नजर आई थीं। ये मूवी प्राइम वीडियो पर मौजूद है।
Mughal-E-Azam
मधुबाला और दिलीप कुमार की ये मूवी भी टॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। ये मूवी साल 1960 में रिलीज हुई थी। 65 साल पहले रिलीज हुई इस मूवी ने 11 करोड़ की कमाई की थी। आज के समय में ये आंकड़ा 3650 करोड़ है। मूवी की कास्ट की बात करें तो मधुबाला और दिलीप कुमार के साथ-साथ पृथ्वीराज कपूर भी लीड रोल में नजर आए थे। ये मूवी जी5 पर उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: सच्ची घटना पर बनी 1 घंटे 34 मिनट की थ्रिलर फिल्म, सस्पेंस से भरा हर सीन, Prime Video पर मौजूद
Mother India
नरगिस दत्त और सुनील दत्त की ये मूवी साल 1957 में रिलीज हुई थी। इस मूवी को ऑडियंस अभी भी खूब पसंद करती है। 68 साल पहले आई इस मूवी ने 8 करोड़ की कमाई की थी। वहीं मूवी की कास्ट की बात करें तो नरगिस और सुनील दत्त के साथ-साथ मूवी में राजेंद्र कुमार भी लीड रोल में नजर आए थे। महबूब खान के डायरेक्शन में बनी इस मूवी को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
रणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
5 mins agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
1 hr ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
1 hr agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
3 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
3 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
5 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
7 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
8 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
9 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines