Top 10 TV Actors List: डेली सोप को लेकर फैंस में अलग लेवल का एक्साइटमेंट देखने को मिलता है। वहीं टीवी एक्टर्स भी अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों में जगह बनाने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। यही वजह है कि फैंस अपने पसंदीदा एक्टर को सबसे ऊपर देखना चाहते हैं। खैर गॉसिप्स टीवी की ओर से 2025 के 16वें हफ़्ते के टॉप 10 टीवी एक्टर्स की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस बार ‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की बादशाहत को तगड़ा झटका लगा है। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते के टॉप 10 TV एक्टर्स की लिस्ट में कौन किससे आगे है?
पहले नंबर पर कौन?
इस हफ्ते फैंस के दिलों पर जिसका जादू चला है वो कोई और नहीं बल्कि समृद्धि शुक्ला हैं। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिरा का किरदार निभा रहीं समृद्धि ने लिस्ट में पहले नंबर पर अपनी जगह बनाई है। वहीं ‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली को दूसरे नंबर पर जगह मिली है। जाहिर है कि ‘अनुपमा’ के देशभर में फैंस हैं लेकिन इस बार रूपाली पहले नंबर पर अपनी जगह नहीं बना सकीं।
सीआईडी में किसका बजा डंका?
सोनी टीवी के कल्ट शो ‘सीआईडी’ के दूसरे सीजन में इस बार शिवाजी साटम डंका बजा है। एसीपी प्रद्युमन का किरदार निभाकर पॉपुलर हो चुके शिवाजी साटम की शो में मौत हो चुकी है। इसके बाद से फैंस नाराज हैं और उन्हें वापस बुलाना चाहते हैं। वहीं पार्थ समथान जिनकी अभी ‘सीआईडी 2’ में एंट्री हुई है, वह लिस्ट में पांचवें नंबर पर आए हैं क्योंकि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अरमान का किरदार निभा रहे रोहित पुरोहित चौथे नंबर पर अपनी जगह बना चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 पर आया लेटेस्ट अपडेट, कलर्स नहीं तो कहां एंट्री ले सकते हैं रोहित शेट्टी?
लिस्ट में आगे किसका नाम?
टॉप 10 टीवी एक्टर्स की लिस्ट में छठे नंबर पर रुबीना दिलैक ने अपनी जगह बनाई है। रुबीना इन दिनों कॉमेडी कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ नजर आ रही हैं। सातवें नंबर पर ‘कुमकुम भाग्य’ की प्रार्थना यानी प्रणाली राठौड़ ने अपना कब्जा जमाया है, जबकि आठवें नंबर पर श्रीति झा ने अपनी जगह बनाई है। बता दें कि श्रीति झा इन दिनों ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ में नजर आ रही हैं।
आखिरी नंबर पर कौन?
इस बार ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ से सिर्फ रुबीना दिलैक ही नहीं बल्कि करण कुंद्रा भी टॉप 10 टीवी एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हुए हैं। इस लिस्ट में करण ने नौवें नंबर पर अपनी जगह बनाई है, जबकि दसवें नंबर पर अर्जित तनेजा हैं। वह ‘कैसे मुझे तुम मिल जाएगी’ में श्रीति झा के अपोजिट नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
7 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
9 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
10 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
12 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
13 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
14 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
15 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
17 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
18 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines