Top 10 TV Actors List Out: हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते के लिए टॉप 10 टीवी एक्टर्स की लिस्ट जारी हो गई है। 50वें हफ्ते में एक्टर्स की पॉपुलैरिटी में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। जिस कंटेस्टेंट को पिछले हफ्ते टॉप रैंकिंग पर देखा गया था, वह इस हफ्ते लिस्ट में नीचे आ गया है। यह बात अलग है कि पिछली बार की तरह इस हफ्ते भी विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, चाहत पांडे और ईशा सिंह शामिल हैं। यहां कहना गलत नहीं होगा कि बिग बॉस 18 को कम टीआरपी मिल रही है लेकिन टॉप 10 टीवी एक्टर्स की लिस्ट में बिग बॉस ने नंबर 1 की रैंकिंग हासिल की है। आइए देखें पूरी लिस्ट…
Vivian Dsena
50वें हफ्ते में जारी टॉप 10 टीवी एक्टर्स की लिस्ट में विवियन डीसेना इस हफ्ते पहले नंबर पर आए हैं। पिछले हफ्ते विवियन को दूसरे नंबर की रैंकिंग मिली थी लेकिन इस हफ्ते उनकी पॉपुलैरिटी में इजाफा देखने को मिला है।
Karanveer Mehra
करणवीर मेहरा पिछले हफ्ते पहले नंबर पर थे लेकिन इस हफ्ते में उन्हें विवियन डीसेना से मात मिली है। ऐसे में करणवीर को दूसरे नंबर की रैंकिंग मिली है। हालांकि बिग बॉस 18 में करणवीर की चर्चा काफी चल रही है।
Samridhii Shukla
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस समृद्धि शुक्ला की पॉपुलैरिटी में इस हफ्ते इजाफा देखने को मिला है। वह इस हफ्ते तीसरे नंबर पर जगह बनाने में कामयाब हुई हैं। जबकि पिछले हफ्ते वह चौथे नंबर पर थीं।
यह भी पढ़ें: Shrutika Arjun निकलीं असली गेम चेंजर, वक्त के साथ दिखे 5 बदलाव
Rupali Ganguly
टीवी शो ‘अनुपमा’ से दर्शकों को एंटरटेन करती आ रहीं रूपाली गांगुली इस हफ्ते लिस्ट में नीचे आ गई हैं। उन्हें एक्ट्रेस समृद्धि शुक्ला से मात खानी पड़ी है। दरअसल, पिछले हफ्ते रूपाली तीसरे नंबर पर थीं।
Pranali Rathod
टीवी एक्ट्रेस प्रणाली राठौर 50वें हफ्ते की रेटिंग लिस्ट में पांचवें नंबर पर आई हैं। उनकी जगह इस लिस्ट में बरकरार है। पिछले हफ्ते भी प्रणाली को पांचवां नंबर मिला था।
Avinash Mishra
बिग बॉस 18 में इस वक्त तहलका मचा रहे अविनाश मिश्रा इन दिनों जबरदस्त पॉपुलैरिटी बटोर रहे हैं। अविनाश को टॉप 10 एक्टर्स की 50वें हफ्ते की लिस्ट में छठे नंबर की रैंकिंग दी गई है। पिछले हफ्ते वह लिस्ट में काफी नीचे थे।
Bhavika Sharma
इस लिस्ट में सातवें नंबर पर टीवी एक्ट्रेस भाविका शर्मा हैं, जिन्हें फैंस शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ देख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अविनाश मिश्रा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड भाविका इस हफ्ते सातवें नंबर पर आई हैं।
Rohit Purohit
टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अरमान पोद्दार का किरदार निभा रहे एक्टर राज पुरोहित पिछले हफ्ते लिस्ट में सबसे लास्ट थे लेकिन इस हफ्ते उनकी पॉपुलैरिटी में इजाफा देखने को मिला है। इसी के साथ वह आठवें नंबर पर आए हैं।
Eisha Singh
बिग बॉस 18 की वर्तमान कंटेस्टेंट ईशा सिंह के फैंस को धक्का लग सकता है क्योंकि उनकी पॉपुलैरिटी में इस हफ्ते काफी कमी देखने को मिल रही है। पिछले हफ्ते छठे नंबर पर कब्जा जमा चुकीं ईशा इस हफ्ते नौवें नंबर पर आई हैं।
Chahat Pandey
इस हफ्ते टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट से शिवांगी जोशी बाहर हो गई हैं। उनकी जगह पर एक्ट्रेस चाहत पांडे की एंट्री हुई है। हालांकि लिस्ट में चाहत सबसे आखिरी में आई हैं।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
10 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
11 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
12 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
13 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
16 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
16 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
17 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines