हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

OTT पर टॉप 10 कॉमेडी सीरीज, मनोरंजन का डबल डोज, देखकर होंगे लोटपोट

विज्ञापन
Top 10 Comedy Web Series On OTT

Top 10 Comedy Web Series On OTT: आजकल दर्शको पर ओटीटी का खुमार चढ़ा हुआ है। दर्शक घर बैठे ही मनोरंजन का मजा लेना चाहते हैं। ओटीटी पर एक्शन, थ्रिलर, क्राइम, रोमांस और कॉमेडी सब कुछ आपको एक ही जगह मिल जाता है।

अगर आप भी कॉमेडी के दीवाने हैं, तो आज हम आपको ओटीटी पर मौजूद टॉप 10 कॉमेडी सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जान लेते हैं कि ओटीटी पर कौन-सी टॉप 10 कॉमेडी से भरपूर सीरीज मौजूद है।

 यह भी पढ़ें- Parineeti Weds Raghav: शादी बनेगी मिसाल, दूल्हा-दुल्हन ने लिया बड़ा फैसला; होगा वो जो आज तक नहीं हुआ

विज्ञापन

OTT पर टॉप 10 कॉमेडी सीरीज

कॉमेडी के दीवानों के लिए अमेजन प्राइम वीडियो पर ‘बैंग बाजा बारात’ मौजूद है। इस सीरीज में आपको रोमांस, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा का भरपूर पैकेज एक साथ मिलेगा। साथ ही नेटफिलक्स पर ‘हंसमुख’ भी मौजूद है। इस सीरीज की कहानी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से शुरू होती है, जहां पर हंसमुख नाम का कॉमेडियन होता है। साथ ही ‘द आम आदमी फैमिली’ भी जी5 पर मौजूद है। ये एक कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज है, जिसे देखकर आप हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे।

मनोरंजन का डबल डोज

वहीं, अमेजन प्राइम वीडियो पर आपको ‘चाचा विधायक है हमारे’ मिल जाएगी। इसको देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। साथ ही जी5 पर ‘पिचर्स’ भी मौजूद है, जो आपको मनोरंजन से लबालब कर देगी। इसके साथ ही आपको जी5 पर ही ‘लाइफ तो सही है’ भी मिल जाएगी। इसे देखकर भी आपको मनोरंजन का डबल डोज मिलेगा।

विज्ञापन

देखकर होंगे लोटपोट

ओटीटी का खजाना यहीं खत्म नहीं होता है बल्कि अभी तो इसमें और भी माल है। जी हां, आपने सही पढ़ा। इसके अलावा आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ‘होम शांति’ देखने को मिल जाएगी। साथ ही आप सोनी लिव पर ‘गुल्लक’ देख सकते हैं। इसके अलावा आप अमेजन प्राइम पर ‘पंचायत’ देख सकते हैं। साथ ही नेटफिलक्स पर ‘कोटा फैक्ट्री’ मौजूद है। सोनी लिव पर आप ‘पर्मानेंट रूममेट्स’ देख सकते हैं। एमएक्स प्लेयर पर ‘फादर्स’ भी मौजूद है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola