Social Media Influencer Bhagchand Bairagi Death News: ( के जे श्रीवत्सन) राजस्थान के टोंक से एक दुखद मामला सामने आया है। दरअसल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जयपुर कोटा नेशनल हाईवे पर 22 साल के बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसके बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भागचंद बैरागी की मौत हो गई। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर युवक तेज बाइक चलाकर रील्स बनाया करता था। युवक के सोशल मीडिया पर हजारों फॉलोअर्स थे।
मौके पर गवा दी जान
सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के शौकीन भागचंद बैरागी की जिंदगी एक दर्दनाक सड़क हादसे में खत्म हो गई। राजस्थान के दाखिया गांव के निवासी 22 साल के भागचंद एनएच-52 पर बाइक राइड कर रहे थे, जब उनकी बाइक एक स्वीपर मशीन से टकरा गई। ये घटना उस्मानपुरा कट के पास हुई, जहां सड़क पर मिट्टी की सफाई के दौरान ये दुर्घटना घटी। ट्रक के नीचे कुचलकर मरने के चलते इन्फलुएंसर ने अपनी जान गवा दी।
बाइक पर स्टंट कर रहा था भागचंद
भागचंद ने बाइक स्टंट की रील्स बनाकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर हजारों लाइक्स बटोर रखे थे। लेकिन शायद उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि ये उनकी आखिरी राइड साबित होगी। हादसे में उनकी बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई और वो गंभीर रूप से घायल हो गए। सआदत अस्पताल में लाने के दौरान उनकी मौत हो गई।
भागचंद के 5000 से ज्यादा फॉलोअर्स
भागचंद के सोशल मीडिया अकाउंट पर कई वीडियो मौजूद हैं, जिसमें वो हाइवे पर बिना हेलमेट के खतरनाक स्टंट करते नजर आते हैं। पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के समय भी वो बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे। उनकी सोशल मीडिया की लोकप्रियता ने उन्हें एक इन्फ्लुएंसर बना दिया था जिनके पास इंस्टाग्राम पर 5000 से ज्यादा फॉलोअर्स थे।
वो चार भाई-बहनों में सबसे छोटे थे और रील्स बनाना उनका सबसे बड़ा शौक था। भागचंद की मां और परिवार इस हादसे से सदमे में हैं। उनके दोस्तों और फॉलोअर्स ने उनकी याद में सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss ने बदला खेल, अब ये दो चलाएंगे जेल! अविनाश-आफरीन से छिनी पावर
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
7 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
9 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
10 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
12 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
12 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
13 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
15 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
16 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
18 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines