Tom Cruize Left London in Hurry: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। वो लगातार फैंस और मीडिया का अटेंशन अपनी तरफ आकृषित कर ही लेते हैं। हाल ही में अब दिग्गज एक्टर आनन-फानन में लंदन से निकले जिसके बाद फैंस घबरा गए कि इतनी जल्दी में टॉम आखिर लंदन छोड़कर क्यों गए हैं। टॉम अपने निजी हेलीकॉप्टर से रवाना हुए जिसके बाद मीडिया की नजरें भी उनपर आकर टिक गई कि कहीं टॉम के परिवार में कोई अनहोनी तो नहीं हो गई। अब टॉम के लंदन से निकलने का कारण सामने आ गया है, जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान हो गया।
बेटी की वजह से लंदन से निकले टॉम
दरअसल टॉम के आनन-फानन में लंदन से निकलने की वजह थीं उनकी बेटी सूरी, जिसने हाल ही में कॉलेज में एडमिशन लिया है। सूरी ने कॉलेज में दाखिला कराते समय फैसला किया कि वो अब टॉम के सरनेम को यूज नहीं करेंगी। टॉम को जैसे ही इस बात का पता चला तो वो तुरंत अपनी बेटी के पास जा पहुंचे। सूरी ने यूएस के पिट्सबर्ग की कार्नेगी मेलन यूनिवर्सिटी में अपना दाखिला कराया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो टॉम सूरी के जीवन के अहम पलों में कम ही नजर आते हैं। अब तक टॉम अपनी बेटी सूरी के किसी भी फैसले का विरोध करते हुए भी नहीं दिखाई दिए थे। लेकिन इस फैसले से वो ज्यादा खुश नहीं हैं।
2012 में टॉम क्रूज का हुआ तलाक
आपको बता दें टॉम क्रूज और केटी होम्स ने साल 2012 में छह साल के रिश्ते के बाद तलाक ले लिया। तलाक के बाद होम्स ने न सिर्फ क्रूज की जिंदगी से बाहर निकलने का फैसला किया बल्कि चर्च ऑफ साइंटोलॉजी से भी अपना संबंध तोड़ दिया। टॉम क्रूज ने अपनी पत्नी से अलग होने के बाद उनकी बेटी के 18 साल होने तक हर महीने 4 लाख डॉलर देने के एग्रीमेंट पर साइन किया था। इसके अलावा बेटी सूरी के कॉलेज के खर्चों का भी पूरा ख्याल टॉम ही रखेंगे।
मां का नाम इस्तेमाल करेंगी सूरी
उनकी बेटी सूरी ने अपने पिता के सरनेम की जगह अपनी मां केटी होम्स के मिडल नाम का यूज करने का फैसला लिया है। सूरी अपनी मां के साथ ही रह रही हैं इसलिए वो उनकी बॉन्डिंग उनके साथ ही ज्यादा है।
बेटी सूरी पर मां केटी को गर्व
हाल ही में सूरी की मां केटी होम्स का एक इंटरव्यू आया था जिसमें उन्होंने टॉम से तलाक के बाद उनकी जिंदगी में आए बदलावों पर बात की थी। इसके अलावा उन्होंने अपनी बेटी सूरी पर गर्व महसूस करते हुए कहा था कि वो सूरी की उपलब्धियों को लेकर खुश हैं। उन्होंने कहा था कि वो कॉलेज में एडमिशन के बाद अपनी बेटी के साथ रहना मिस करेंगी लेकिन उन्हें खुशी हैं कि उनकी बेटी कुछ अच्छा करने की सोच रही है।
यह भी पढ़ें: तनुश्री दत्ता के आरोपों के बीच विवेक अग्निहोत्री का पोस्ट, कोलकाता रेप मर्डर केस को लेकर किया प्रदर्शन
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
1 hr agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
2 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
3 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
3 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
4 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
4 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
17 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
18 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
21 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines