Tom Cruise Elsina Khayrova Breakup: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज (Tom Cruise) जिन पर पूरी दुनिया की लड़कियां मरती हैं उनका दिल हाल ही में खुद से 25 साल छोटी रशियन सोशलाइट एल्सीना खैरोवा (Elsina Khayrova) पर आया था। 13 फरवरी को ही एक्टर ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से खुद इस खबर पर मुहर लगाई थी। साथ ही अपनी गर्लफ्रेंड से पूरी दुनिया को मिलवाया था। जिसके बाद एक्टर और उनकी गर्लफ्रेंड के बीच लम्बी उम्र का फासला देख फैंस भी हैरान रह गए। जहां टॉम क्रूज की उम्र 61 साल है तो वहीं उनकी लेडी लव एल्सीना खैरोवा बस 36 साल की हैं। हालांकि, अब लोगों ने इस एज गैप को भी एक्सेप्ट कर लिया था। लेकिन इसी बीच अब एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज का प्यार 10 दिन भी टिक नहीं पाया।
10 दिन में ही खत्म हुआ टॉम क्रूज और एल्सीना खैरोवा का रिश्ता?
अपनी गर्लफ्रेंड से पूरी दुनिया को इंट्रोड्यूस करवाने के 10 दिन बाद ही एक्टर के ब्रेकअप की खबर सामने आ गई है। जी हां, अब मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि टॉम क्रूज ने अपनी गर्लफ्रेंड से रिश्ता खत्म कर लिया है और इसके पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। सुनने में ये भले ही शॉकिंग लग रहा है लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स में ये ही बताया जा रहा है कि टॉम क्रूज ने एल्सीना खैरोवा का दिल तोड़ दिया है। बता दें, दिसंबर के महीने से ही ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब मामला काफी सीरियस भी हो गया था। कहा जा रहा था कि ये कपल कई महीनों से लंदन के एक अपार्टमेंट में साथ रह रहा था और अपना रोमांटिक टाइम एन्जॉय कर रहा था। इतना ही नहीं हाल ही में एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड के बच्चों से मुलाकात भी की थी।
गर्लफ्रेंड के बच्चों से मिलने के बाद एक्टर ने लिया बड़ा फैसला?
इनकी लव स्टोरी पर लेकिन बच्चों से मिलने के बाद ही फुल स्टॉप लगा है। दरअसल, एल्सीना खैरोवा के दो बच्चे हैं। वो एक बेटे और एक बेटी की मां हैं। ऐसे में अपने रिश्ते को और मजबूत करने के लिए एक्टर ने इन बच्चों से मुलाकात भी की थी। अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टॉम क्रूज ने गर्लफ्रेंड के बच्चों से मिलने के कुछ दिन बाद ही ब्रेकअप कर लिया है। हालांकि, अभी तक इस अलगाव की वजह सामने नहीं आई है लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इन बच्चों से मिलने के बाद ही एक्टर ने ये फैसला लिया है।
यह भी पढ़ें: Jeh की बर्थडे पार्टी में Malaika Arora हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- ‘बच्चे बिगड़ जाएंगे’
सोशल मीडिया से हटाई तस्वीर
इसके साथ ही टॉम क्रूज ने अपने सोशल मीडिया से शेयर की गई एल्सीना खैरोवा संग तस्वीर भी डिलीट कर दी है। अब एक्टर का ये कदम साफ-साफ उनके ब्रेकअप का हिंट दे रहा है। वैसे ये पहली बार नहीं है जब टॉम क्रूज का ब्रेकअप हुआ हो। इससे पहले भी उनकी तीन शादियां टूट चुकी हैं। साथ ही एक्टर की गर्लफ्रेंड की लिस्ट भी काफी लम्बी है। इन तीन शादियों से टॉम क्रूज को तीन बच्चे हुए हैं। वहीं, अब उनके एक और ब्रेकअप की खबर से फैंस भी हैरान हैं। उनका ये रिश्ता तो कुछ दिन भी टिक नहीं पाया।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
6 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
7 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
9 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
9 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
10 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines