Hrishitaa Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋषिता भट्ट (Actress Hrishitaa Bhatt) ने बेशक कम ही फिल्मों में काम किया हो लेकिन एक्ट्रेस ने अपनी पहली ही फिल्म हासिल से सभी के दिलों में एक खास जगह बना ली थी। इस फिल्म में वो जिमी शेरगिल और इरफान खान के साथ काम करती हुई नजर आईं। ऋषिता का जन्म 10 मई 1981 को महाराष्ट्र में एक बंगाली परिवार में हुआ था।
ऋषिता भट्ट की पहली फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी, जिसमें उनकी एक्टिंग ने सभी को उनका दीवाना बना दिया था, इस फिल्म में उनके साथ काम करने वाले इरफान खान और जिमी शेरगिल भी उनके प्यार में पागल हो गए थे। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको ऋषिता से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।
शाहरूख खान की इस फिल्म से किया था ऋशिता ने इंडस्ट्री में डेब्यू
आपको बता दें कि ऋशिता भट ने साल 2001 में शाहरुख खान की फिल्म ‘अशोका’ से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई। इसके बाद उन्होंने ‘अब तक छप्पन’, ‘दिल विल प्यार व्यार’, ‘शरारत’ और ‘जिज्ञासा’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों में भी उनकी एक्टिंग को सभी ने खूब पसंद आई।
लंदन के पॉपुलर ट्रिन्टी कॉलेज से पूरी की पढ़ाई
ऋषिता भट्ट का जन्म मुंबई में हुआ था। उनकी पढ़ाई लंदन के पॉपुलर ट्रिनिटी कॉलेज से हुई है। बचपन में उनका सपना पायलट बनने का था लेकिन अपनी पढ़ाई पूरी कर उन्होंने कोरियोग्राफर श्यामक डावर से कथक की शिक्षा ली और मॉडलिंग की दुनिया में आ गईं। ऋषिता ने पहली बार लिरिल के विज्ञापन में काम किया, इसके बाद एक्ट्रेस ने शाहिद कपूर के साथ ‘आंखों में तेरा ही चेहरा’ म्यूजिक वीडियो में भी काम किया था।
ऋषिता भट्ट के प्यार में पागल थे इरफान और जिमी
ऋषिता भट्ट की खूबसूरती की सभी तारीफ करते हैं। ऋषिता ने जब फिल्म हासिल में काम किया था तो उस समय जिमी शेरगिल और इरफान खान उनके प्यार में पड़ गए। इसी वजह से दोनों एक्टर्स के बीच लड़ाई झगड़ा भी हो गया था।
नहीं चला करियर तो कर ली शादी
ऋषिता भट्ट ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम लेकिन फिर भी उन्हें कुछ खास कामयाबी नहीं मिली। ऐसे में एक्ट्रेस ने धीरे-धीरे बॉलीवुड से दूरी बना ली। एक बार फिर से ऋषिता भट्ट 2017 में तब चर्चा में आईं जब अचानक उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद तिवारी से शादी कर ली थी। आपको बता दें कि आनंद तिवारी यूनाइटेड नेशन में डिप्लोमैट हैं।
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
36 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines