Junior NTR Birthday: आज जूनियर एनटीआर का जन्मदिन है उनका असली नाम नंदामुरी तारक रामा राव है। लेकिन लोग उन्हें जूनियर एनटीआर और तारक के नाम से ही पहचानते हैं, बहुत कम लोगों को उनका असली नाम पता होगा। इनका जन्म 20 मई 1983 को तेलंगाना के हैदराबाद शहर में हुआ था।
वे आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ‘एन.टी. रामा राव’ के पोते हैं। जूनियर एनटीआर के पिता का नाम, नंदमुरी हरिकृष्णा है, जो साउथ के जाने माने अभिनेता, फिल्म निर्माता और एक राजनीतिज्ञ थे। उनकी मां शालिनी भास्कर हैं जो एक ग्रहणी हैं। आज जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।
एनटीआर की शिक्षा
बात जूनियर एनटीआर की पढ़ाई की करें तो उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा तेलंगाना के हैदराबाद स्थित ‘विद्यारण्य हाई स्कूल, हैदराबाद’ से की। उसके बाद अपनी आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने हैदराबाद के ‘सेंट मैरी कॉलेज, हेदराबाद’ में दाखिला लिया और वहां से उन्होंने बी.टेक की डिग्री हासिल की।
इस तरह की अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत
आपको पता हो कि एनटीआर का जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ जो राजनीति और फिल्मी जगत से जुड़ा था। इनके दादा जी राजनीति से जुड़े थे तो पिता फिल्मी जगत से ताल्लुक रखते थे। अभिनेता ने सिर्फ 8 साल की उम्र में बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने साल 1996 में फिल्म रामायणम से उन्होंने अपनी एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म में उनकी शानदार एक्टिंग के लिए ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ दिया गया।
इस फिल्म में मिला लीड रोल
आपको बता दें कि जूनियर एनटीआर को फिल्म स्टूडेंट नंबर 1 में लीड रोल मिला जो साल 2001 में रिलीज हुई थी। हालांकि उनके एक्टिंग के सफर में कई उतार चढ़ाव आए लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और सफलता की सीढ़ी चढ़ते चले गए और आज एक सफल कलाकार के रूप में सबके सामने हैं और कई फिल्मों की लाइन उनके आगे लगी हुई है।
तेलुगु बिग बॉस भी होस्ट कर चुके हैं
बता दें कि जूनियर एनटीआर ने टीवी पर भी अपने हुनर का परिचय दिया है। अभिनेता ने साल 2017 में बिग बॉस (तेलुगु) शो को होस्ट किया था जो एक हिट शो रहा। और उनके काम को भी फैंस ने बहुत पसंद किया।
RRR से मिला अपार सफलता
फिल्म RRR में एक्टर के काम को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म के बाद से उन्होंने सभी के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली। फिल्म ने ऑस्कर में भी बाजी मारी और अपने देश का नाम रौशन किया।
एनटीआर पर्सनल लाइफ
बताते चलें कि एनटीआर ने लक्ष्मी प्रणति से 2011 में शादी की और वो दोनों दो बच्चों के माता पिता हैं। उनकी मैरिड लाइफ भी बहुत अच्छी चल रही है।
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
8 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
8 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
10 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines