TMKOC के गोली ने शो छोड़ने की बताई वजह, बोले- जेठालाल और भिड़े से ये सीख मिली

करीब 16 साल तक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम करने के बाद गोली यानी कुश शाह ने इस पॉपुलर शो को अलविदा कह दिया। हाल ही में उन्होंने दिलीप जोशी और मंदार चंदवाडकर के साथ बिताए समय को याद किया।

Tarak Meheta
विज्ञापन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा यानी TMKOC पिछले 17 सालों से टीवी पर आ रहा है। इसकी शुरुआत 2008 में हुई थी। इस शो में कई नए चेहरे आए और कुछ पुराने और पसंदीदा कलाकारों ने शो छोड़ भी दिया। इनमें दिशा वकानी यानी दयाबेन,भव्या गांधी यानी टप्पू जैसे नाम शामिल हैं। इसी लिस्ट में कुश शाह भी आते हैं, जिन्होंने ‘गोली’ का रोल निभाया। गोली एक खाने का शौकीन और टप्पू सेना का होशियार मेंबर था। हाल ही में कुश शाह ने बताया कि उन्होंने शो क्यों छोड़ा और सेट पर दिलीप जोशी और मंदार चंदवडकर से उन्होंने क्या सीखा।

कुश शाह ने क्या कहा?

कुश शाह हाल ही में “जस्ट किडिंग विद सिड” नाम के पॉडकास्ट में नजर आए। वहां उन्होंने अपने रोल और TMKOC छोड़ने की वजह बताई। उन्होंने कहा, “मुझे सेट की बहुत याद आती है क्योंकि वो मेरी दूसरी दुनिया थी। लेकिन अब मैं 27 साल का हो चुका हूं और मुझे लगा कि अब कुछ नया करने का समय आ गया है। मुझे लगता है कि ये शो हमेशा चलता रहेगा क्योंकि लोग इसे बहुत प्यार करते हैं। मुझे भी इस शो से बहुत लगाव है, और सेट का माहौल मुझे बहुत पसंद था।”

Advertisment

उन्होंने बताया, “हमने कोविड के समय में भी शूटिंग की थी। हम दमन गए थे और वहीं पर शूटिंग हुई थी। उस वक्त ऐसा कोई दिन नहीं था जब सुबह उठकर शूटिंग पर नहीं जाना होता। लेकिन फिर एक समय आता है जब वो सब मिस करने लगते हो।”

कुश ने यह भी बताया कि दिलीप जोशी यानी जेठालाल के साथ उनका अनुभव कैसा रहा। उन्होंने कहा, “जब मैंने शो शुरू किया, मैं 5वीं क्लास में था। छुट्टियों में काम शुरू किया था। हम दिलीप सर के साथ बैठकर स्क्रिप्ट पढ़ते थे और उसमें थोड़ा बहुत बदलाव करते थे। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। मंदार चंदवडकर यानी भिड़े सर से भी काफी सीखा है। दोनों की कॉमेडी टाइमिंग गजब है। मुझे एक्टिंग करना बहुत अच्छा लगता था और सेट पर हर दिन मजा आता था।”

विज्ञापन

बॉडी पॉजिटिविटी पर भी की बात

गोली का किरदार खाने के शौक और मजेदार स्वभाव के लिए जाना जाता है। कुश ने बॉडी पॉजिटिविटी पर भी अपनी राय रखी, जो उन्हें ज्यादा पसंद नहीं है। उन्होंने कहा, “मैं मोटा हूं और जब मैं खाने की बात करता हूं तो वो एक अलग ही तरह से दिखता है। लेकिन मुझे बॉडी पॉजिटिविटी का आइडिया ठीक नहीं लगता। मैं खुद से खुश नहीं हूं और मैं ऐसा नहीं मानता कि जैसा हूं वैसा ही ठीक हूं। अगर आपको कहा जाए कि अगर वजन नहीं घटाया तो आपकी सेहत खराब हो जाएगी, तो फिर वो आपकी लाइफस्टाइल का सवाल है। कुछ समय पहले मैंने वजन कम किया था, तब मुझे पहली बार समझ आया कि सांस लेना कितना आसान हो सकता है। जब मैं पतला हो जाऊंगा, तब मैं देख पाऊंगा कि मैं असल में कैसा दिखता हूं। बॉडी पॉजिटिविटी की बात बहुत ज्यादा होने लगी है… थोड़ा रुक जाना चाहिए।”

16 साल तक TMKOC में एक अहम रोल निभाने के बाद कुश ने शो छोड़ दिया ताकि वो अपनी जिंदगी और दूसरे जरूरी कामों पर ध्यान दे सकें।

विज्ञापन

अभी हाल ही में शो एक बार फिर चर्चा में है क्योंकि दर्शकों को ये जानना है कि अब दयाबेन का रोल कौन निभाएगा। क्या दिशा वकानी 2017 में मैटरनिटी लीव पर जाने के बाद अब वापस आएंगी या नहीं। इसको लेकर फैंस बहुत उत्साहित हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ