TMKOC Gurucharan Singh: कुछ दिनो पहले मशहूर टेलीविजन शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के एक्टर गुरुचरण सिंह बेहद चर्चा में रहे। जी हां, बीते कुछ समय पहले गुरुचरण एक महीने के लिए गायब हो गए, तो खबरों का बाजार गर्म हो गया था। एक्टर को लेकर तमाम तरह की बातें सामने आई और मामला पुलिस तक गया। हालांकि पुलिस भी गुरुचरण को नहीं खोज पाई थी और एक महीने बाद गुरुचरण सिंह खुद ही वापस आ गए थे। इस घटना के बाद अब पहली बार गुरुचरण सिंह को पैप्स के कैमरे में कैद होते देखा गया है।
एयरपोर्ट पर नजर आए गुरुचरण सिंह
जी हां, बीते दिन यानी 6 जुलाई शनिवार को गुरुचरण सिंह को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। गुरुचरण सिंह कई महीनों बाद मुंबई गए हैं। ऐसे में जाहिर है कि पैप्स के कैमरे की नजर उनपर जरूर पड़नी थी। जब गुरुचरण को एयरपोर्ट पर देखा गया तो इस दौरान वो बेहद खुश नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने पैप्स के सवालों के जवाब भी दिए।
ज्यादातर सभी का पेमेंट हो चुका है- गुरुचरण
पैप्स ने गुरुचरण से पूछा कि क्या ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लिए उनका भुगतान चुका दिया गया था? पैपराजी के इस सवाल पर गुरुचरण सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि जी हां, ज्यादातर सभी का पेमेंट हो चुका है। गुरुचरण ने आगे कहा कि कुछ का मैं नहीं जानता, वो मुझे पूछना पड़ेगा, लेकिन ज्यादातर लोगों को हो गया है। इसके आगे उनसे पूछा गया कि आपको फोन आता है, तो इस पर एक्टर ने कहा कि अभी मेरे फोन बंद हैं, ऑन करूंगा, तब पता लगेगा।
क्या आप शो में वापस आएंगे?
इसके आगे पैप्स ने एक्टर से पूछा कि क्या आप शो में वापस आएंगे? तो गुरुचरण ने जवाब दिया कि भगवान जाने, मुझे अभी इसके बारे में कुछ नहीं पता है। हां, अगर मुझे कुछ पता लगेगा, तो आप सबको जरूर बताऊंगा। गौरतलब है कि अप्रैल 22 से गुरुचरण सिंह लापता हो गए थे। जी हां, एक्टर अपने घर से मुंबई जाने के लिए निकले थे, लेकिन ना तो वो मुंबई गए और ना ही अपने घर वापस गए। ऐसे में लोगों को लगा कि एक्टर को किडनैप कर लिया गया है।
लापता हो गए थे गुरुचरण
गुरुचरण सिंह के घरवालों ने पुलिस में एक्टर के लापता होने का मामला दर्ज कराया था, जिसके आधार पर पुलिस ने एक्टर की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस को इस केस में कई सारी चीजों का पता लगा, लेकिन फिर भी पुलिस एक्टर का पता नहीं लगा पाई। हालांकि एक्टर खुद ही एक महीने बाद आपस आ गए थे।
यह भी पढ़ें- बेटी को किया ट्रोल, तो भड़के पापा…. Shatrughan Sinha ने ट्रोलर्स को दे डाली वॉर्निंग
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
48 mins ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
14 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
18 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
18 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
19 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
20 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
21 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines