The Kapil Sharma Show: सोनी टीवी का मशहूर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) अपने नए सीजन के साथ धमाकेदार वापसी करने जा रहा है। हमेशा की तरह पिछले सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वहीं मेकर्स ने नए अंदाज में शो के लेटेस्ट प्रोमो को जारी कर दिया है, जिसमें पुराने चेहरों के साथ कुछ नए चेहरे भी देखने को मिले। लेकिन प्रोमो में फेमस कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) की कमी दर्शकों को खल रही है।
अभी पढ़ें – दिशा पाटनी की बोल्डनेस ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, सिज्जलिंग अवतार में कराया हॉट फोटोशूट
सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें फैलने लगीं कि कृष्णा और कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के रिश्ते में खटास (Krushna- Kapil Controversy) आ गई है। दोनों के बीच अनबन की खबरें इंटरनेट वर्ल्ड में जमकर वायरल होने लगीं। इस बीच इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कृष्णा ने अनबन की खबरों से इंकार किया है। दरअसल, हाल ही में गणेश चतुर्थी के मौके पर कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह को बप्पा की मूर्ति के साथ स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कपिल के साथ रिश्ते में खटास को लेकर चुप्पी तोड़ी।
सोशल मीडिया पर कॉमेडियन का ये वीडियो वायरल (Krushna Abhishek Viral Video) हो रहा है, जिसमें कृष्णा खुद इन अफवाहों पर से पर्दा हटाते देखे जा सकते हैं। क्लिप में कृष्णा को कहते हुए सुना जा सकता है कि, ‘आज रात हम ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं। कपिल और मेरे बारे में पता नहीं क्या अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि ऐसा हो गया… वैसा हो गया। लेकिन हमारे बीच ऐसा कुछ नही है।’ अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कृष्णा ने कहा कि आज रात हम दोनों साथ में ही ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं। हमारे बीच कोई इश्यू नहीं हैं। हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। वह मेरा भी शो है और मैं शो में जल्द ही वापसी करुंगा।
अभी पढ़ें – रणवीर सिंह और विक्की कौशल ने बैकस्टेज जाकर सिद्धू मूसेवाला के गाने पर किया जबरदस्त डांस, देखें
बता दें कि, ‘द कपिल शर्मा शो’ में कृष्णा अभिषेक सपना (Krushna As Sapna) बनकर सबको गुदगुदाने का काम करते हैं। ऐसे में नए सीजन के प्रोमो में उनकी अनुपस्थिती फैंस को खल रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दर्शकों के इस पसंदीदा कॉमेडी शो के रिलीज डेट (The Kapil Sharma Show Release Date) का भी ऐलान कर दिया गया है। 10 सितंबर से एक बार फिर कपिल अपनी टीम के साथ छोटे पर्दे पर लोगों को हंसाते नजर आएंगे।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
4 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
5 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
5 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
6 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
7 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
9 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines