---विज्ञापन---

Titanic एक्टर का निधन, 11 बार जीता था Oscar, अब मौत से फैंस को लगा झटका

Titanic Actor Bernard Hill Passed Away: टाइटैनिक एक्टर के निधन की दुखद खबर सामने आई है। अब जाने-माने एक्टर का निधन हो गया है और फैंस का दिल टूट गया है। इस एक्टर का न सिर्फ फैंस बल्कि अपने करियर में 11 ऑस्कर अवार्ड भी जीते थे। ऐसे में अब सभी लोग एक्टर के निधन से बेहद उदास हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Titanic Actor Bernard Hill Passed Away: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद बुरी खबर आई है। अब एक मशहूर एक्टर का निधन हो गया है। इस खबर से न सिर्फ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री बल्कि फैंस को भी जोरदार झटका लगा है। अब आइकोनिक फिल्म ‘टाइटैनिक‘ (Titanic) के एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। ये खबर सुनते ही फैंस के बीच मायूसी छा गई है। अचानक इतनी बुरी खबर आई है कि फैंस इस सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं। इस फिल्म को न सिर्फ विदेश में बल्कि भारत में भी खूब पसंद किया गया है। ऐसे में अब ‘टाइटैनिक’ एक्टर की मौत से हर तरफ मातम पसर गया है।

बर्नार्ड हिल का निधन

बता दें, एक्टर बर्नार्ड हिल (Bernard Hill) अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने फिल्म में ‘कैप्टन एडवर्ड स्मिथ’ (Captain Edward Smith) का आइकोनिक रोल प्ले किया था। उनके किरदार को फिल्म में खूब पसंद किया गया था। इसके अलावा वो ‘लार्ड ऑफ द रिंग्स’ (Lord of the Rings) के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में न सिर्फ फिल्मों में बल्कि टीवी शोज और थिएटर में भी काम किया है। लेकिन इंडस्ट्री में लम्बा समय बिताने और दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने और 11 ऑस्कर अवॉर्ड्स जीतने के बाद आज उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।

---खबर नीचे जारी है---

आज सुबह ली अंतिम सांस

बर्नार्ड हिल ने 79 साल की उम्र में दम तोड़ दिया। आज सुबह ही उनका निधन हुआ है। खुद एक्टर के एजेंट ने इस खबर को कन्फर्म किया है। इतना हुई नहीं जल्द ही उनके परिवार की तरफ से स्टेटमेंट भी जारी किया जा सकता है। अब ये खबर सभी की आंखों में आंसू ले आई है। हर कोई एक्टर के यूं अचानक निधन से दुखी है और उन्हें याद कर सभी लोग भावुक हो रहे हैं। एक्टर बर्नार्ड हिल को उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए भी नजर आ रहे हैं। सभी के उनके काम को याद कर उनका शुक्रिया अदा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Kartik Aaryan का किसिंग वीडियो वायरल, गर्लफ्रेंड नहीं तो किसने लुटाया एक्टर पर प्यार?

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

फैंस हुए भावुक

अब उनके एक फैन ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘रेस्ट इन पीस बर्नार्ड हिल- सिनेमाई इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित दृश्य के लिए जिम्मेदार व्यक्ति।’ एक फैन ने लिखा, ‘कुछ तस्वीरें यादों और भावनाओं की भरमार वापस ले आती हैं। कई बार ऐसा महसूस होता है कि हम सब इससे बस एक वेतन दिवस दूर हैं। निश्चित रूप से अब तक के सबसे शक्तिशाली टीवी प्रदर्शनों में से एक। RIP बर्नार्ड हिल।’ किसी ने कहा, ‘RIP बर्नार्ड हिल। Boys From the Black Stuff में योसर ह्यूजेस के रूप में उनका प्रदर्शन परफेक्ट था और ब्रिटिश टेलीविजन अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर था।’ अब सभी लोग उन्हें कुछ यूं भी याद कर इमोशनल हो रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 05, 2024 07:53 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola