Tishaa Kumar Viral Video: बॉलीवुड एक्टर कृष्ण कुमार की इकलौती बेटी तिशा कुमार के निधन से हर कोई मायूस है। कुमार परिवार तिशा के जाने से बिखर गया है। कोई उन्हें हस्ते देखना चाहता था तो किसी की ख्वाहिश थी कि तिशा दुल्हन बने और वो उन्हें जिंदगी की नई शुरुआत करते देखना चाहते थे। लेकिन अफसोस 20 साल की तिशा ने कैंसर की वजह से हमेशा के लिए अपनी आंखें मूंद लीं। अब अपनी बेटी को खोकर कृष्ण कुमार और तान्या सिंह दुख में डूब गए हैं।
वक्त के साथ बदल गया था तिशा का मां संग रिश्ता
इन दोनों की जिंदगी में एक ऐसी मायूसी छाई है जो अब कभी भी भर नहीं पाएगी। तिशा तो दुनिया से चली गईं लेकिन वो जाते-जाते माता-पिता की आंखों में कभी न सूखने वाले आंसू छोड़कर गई हैं। बेटी की मौत का दुख जिंदगीभर अब उनके साथ रहेगा। वहीं, अब तिशा के दुनिया को अलविदा कहने के बाद उनके कुछ अनसीन वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में तिशा अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं। ये दोनों वीडियो बता रहे हैं कि कैसे तिशा का अपनी मां के साथ रिश्ता वक्त के साथ बदल गया।
तिशा का बचपन का वीडियो वायरल
तो चलिए जानते हैं कि तिशा की अपनी मां तान्या संग कैसी बॉन्डिंग थी। सबसे पहले तिशा के बचपन का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में तिशा बेहद क्यूट लग रही हैं। मां की बाहों में तिशा की मासूमियत देखकर अब लोगों के भी आंसू छलक आए हैं। नन्हीं तिशा जहां मां की गोद में अठखेलियां कर रही हैं, वहीं उनकी मां अपनी इकलौती औलाद पर जी भरकर प्यार लुटा रही हैं। बता दें, अपने बचपन के इस वीडियो को खुद तिशा ने ही सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके बाद तान्या ने भी बेटी पर प्यार बरसाया था।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: वीकेंड के वार का बदला टाइम, जानें अब कब लगेगी Anil Kapoor की क्लास?
सिर्फ बेटी नहीं तान्या की सहेली थीं तिशा
इसके अलावा तिशा का एक और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तिशा की उनकी मां संग एक खास बॉन्डिंग नजर आ रही है। जो तिशा बचपन में मां की दुलारी थीं, वही बड़ी होकर मां की बेस्ट फ्रेंड बन गईं। दोनों साथ में काफी खुश लग रही हैं। ऐसा लग रहा है जैसे ये दोनों मां-बेटी नहीं बल्कि एक-दूसरी की दोस्त और सुख-दुख की साथी हैं। बताया जा रहा है कि तिशा अपनी मां को सहेली मानती थीं। तान्या भी तिशा को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी दौलत समझती थीं। तान्या के सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी बेटी की कई तस्वीरें मौजूद हैं और अब वो बस तान्या के लिए यादें बनकर रह गई हैं।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
15 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
17 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
17 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
18 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
19 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
20 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines