हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Tishaa Kumar Funeral: बारिश के दौरान दिग्गज एक्टर की बेटी का अंतिम संस्कार, आंसुओं में भीगे दिखे ये बॉलीवुड सेलेब्स

Tishaa Kumar Funeral: बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कृषण कुमार की बेटी तिशा कुमार का आज अंतिम संस्कार किया जा रहा है। बॉलीवुड हस्तियां उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं हैं।

विज्ञापन
Tishaa Kumar Funeral

Tishaa Kumar Funeral: बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कृषण कुमार की बेटी तिशा कुमार की कैंसर से मौत हो गई। तिशा की मौत को चार दिन हो गए हैं और आज मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। बॉलीवुड हस्तियां उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं हैं। हालांकि इस समय मुंबई में भारी बारिश हो रही है, लेकिन फिर भी फिल्मी दुनिया के सितारे तिशा को श्रद्धांजलि पहुंचे हैं।

सितारों का लगा जमावड़ा

सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें एक फूलों से सजी बड़ी वैन नजर आ रही है, जिसमें तिशा की बॉडी है। इसके साथ ही रितेश देशमुख, सई मांजरेकर, सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा और अन्य को श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए मुंबई में जलजमाव से गुजरते देखा गया है।

कैंसर से पीड़ित थी तिशा

अंतिम संस्कार में रितेश और सई के अलावा भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार और कुशली कुमार भी नजर आए हैं। साजिद खान, फराह खान और जावेद जाफरी भी तिशा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। 20 साल की तिशा के निधन पर टी-सीरीज ने एक बयान जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार का बीमारी से लंबी लड़ाई के बाद कल निधन हो गया। यह परिवार के लिए एक कठिन समय है और हम अनुरोध करते हैं कि परिवार की गोपनीयता का सम्मान किया जाए।

जर्मनी इलाज के लिए गई थीं तिशा

द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक तिशा को कैंसर हो गया था और परिवार ने उन्हें इलाज के लिए जर्मनी ले जाने का फैसला किया। वहां गुरुवार को उनका निधन हो गया था। गौरतलब है कि तिशा नवंबर 2023 में आखिरी बार पब्लिकली नजर आई थीं।

फिल्म ‘एनिमल’ की स्क्रीनिंग में आखिरी बार आई थी नजर

तिशा को आखिरी बार रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल अभिनीत संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ की स्क्रीनिंग में देखा गया था। बता दें कि इस फिल्म का निर्माण टी-सीरीज द्वारा ही किया गया था और इस दौरान तिशा ने अपने पिता कृष्ण के साथ रेड कार्पेट पर पोज दिए थे।

यह भी पढ़ें- मशहूर संगीतकार Jerry Miller के निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री को झटका, मौत की वजह का भी नहीं हुआ खुलासा

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें