Tishaa Kumar Mother Tanya Penned Down Heartfelt Post: टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार की कजिन और अभिनेता कृष्ण कुमार की बेटी तिशा के निधन ने हर किसी को हैरान कर दिया था। महज 20 साल की उम्र में तिशा की मौत ने उनके परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया। उनके माता-पिता ने अपनी इकलौती बेटी को खो दिया, जो न सिर्फ उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा थी, बल्कि उनके अरबों की संपत्ति की वारिस भी थी। हालांकि कई खबरों में दावा किया गया था कि उनकी मौत कैंसर के चलते हुई थी लेकिन अब पहली बार तिशा की मां तान्या सिंह ने इस पर खुलासा किया है।
मां तान्या ने तिशा को लेकर किया पोस्ट
तिशा कुमार की मां तान्या ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। तान्या ने पहली बार कन्फर्म किया है कि तिशा की मौत कैंसर के चलते नहीं हुई थी, बल्कि मेडिकल स्टाफ की लापरवाही के चलते ऐसा हुआ है। उन्होंने अपने पोस्ट में तिशा के उस जज्बे और हिम्मत की बात की जो उन्होंने आखिर तक बना कर रखी। तान्या ने बताया कि उनकी बेटी कितनी स्ट्रॉन्ग थी और वो सभी बच्चों को, युवाओं को बिल्कुल वैसे ही देखना चाहती थी। तान्या का ये पोस्ट पहली बार उनकी बेटी के निधन के कारण का भी खुलासा कर रहा है।
कैंसर से नहीं गई तिशा की जान!
तान्या ने तिशा को लेकर लंबा-चौड़ा नोट लिखा- ‘कई लोग मुझसे ये पूछ रहे हैं कि क्या हुआ, मैं आपको बताना चाहती हूं। सच एक ऐसी चीज है जो हर किसी के नजरिए पर डिपेंड करती है। जब एक मासूम और निर्दोष आत्मा पर किसी और के बुरे कर्मों के कारण अन्याय होता है, तो चीजें उलझन भरी और मुश्किल हो जाती हैं और अचानक देर हो जाती है।लेकिन आखिरकार कोई भी अपने कर्मों के नतीजों से बच नहीं सकता।’
जैसा कि मैंने पहले कहा था, कभी-कभी किसी और के बुरे कर्मों के कारण पूरी जिंदगी चली जाती है, आपकी वजह से नहीं। ये नहीं मायने रखता कि कुछ दर्शनशास्त्र इस पर क्या कहते हैं या मेडिकल निदान और गलत प्रैक्टिस के बारे में क्या है। ये भी मायने नहीं रखता कि लोग ‘नजर, काला जादू या बुरी नजर’ को नहीं मानते। सच से ये कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई और क्या सोचता है, क्योंकि कोई और नहीं जानता जो आप जानते हैं और समय के साथ सच अपने तरीके से सामने आता है और वो जरूर सामने आएगा।
बेटी की मौत के कारण पर तान्या का नोट
तान्या ने पोस्ट में आगे लिखा- मेरी बेटी तिशा, चाहे जो भी हुआ हो, उसने कभी भी डर को स्वीकार नहीं किया। वो सबसे बहादुर 20 साल की लड़की थी, जिसने सबसे डर से फ्री और शांत रूप से जिंदगी जी और यही तिशा चाहती थी कि उसकी उम्र के और उससे छोटे-बड़े लोग यह सिखें कि मेडिकल निदान या किसी भी समस्या से डरना नहीं चाहिए, क्योंकि उसे पता था कि शरीर एक जैविक अस्तित्व है, जिसमें इम्युनिटी सबसे अहम है। वो अपने एक्सपीरियंस से ये मैसेज देना चाहती थी कि कैसे गलत निदान से निकलकर और कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट्स से जूझते हुए वो बायोमेडिसिन के जरिए अपने जीवन को सुधार सकते हैं।
तिशा हमेशा अपने आसपास सभी को प्यार, खुशी और दया देती थी। ‘सच’ ये है कि मेरी बेटी को शुरू में ‘कैंसर’ नहीं था। उसे 15 साल की उम्र में एक वैक्सीनेशन मिली थी, जो एक ऑटोइम्यून स्थिति का कारण बनी, जिसका गलत तरीके से इलाज किया गया था माता-पिता, अगर आपके बच्चे में सिर्फ ‘लिंफ नोड्स की सूजन’ हो तो प्लीज पहले, दूसरे और तीसरी राय जरूर लें। इससे पहले कि आप ‘बोन-मैरो’ टेस्ट या बायोप्सी के लिए जाएं। लिंफ नोड्स शरीर के रक्षात्मक अंग होते हैं और ये भावनात्मक कारणों से भी सूज सकते हैं। हम पहले ही इस ‘मेडिकल जाल’ में फंस चुके थे, इससे पहले कि ये जानकारी हमारे पास आई। मैं हर दिन प्रार्थना करती हूं कि कोई भी बच्चा इस निर्दयी मेडिकल जाल का सामना न करे।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: टाइम गॉड बनते ही टूटी Eisha Singh-Avinash की दोस्ती, राशन टास्क पर हुआ बवाल!
संबंधित खबरें
कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
1 hr agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
3 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
6 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
7 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
8 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
9 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
11 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
11 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines