Tishaa Kumar Did not Die Due to Cancer: फेमस एक्टर कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार की मौत के कारण को लेकर अब बड़ा खुलासा हुआ है। टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार की कजिन तिशा की मां ने दावा किया है कि उनकी मौत कैंसर से नहीं बल्कि डॉक्टरों के गलत इलाज के कारण हुई है। तिशा कुमार की मां तान्या सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए इस बात का दावा किया है। उनके खुलासे के बाद हर कोई हैरान है। चलिए आपको बताते हैं, क्या है पूरा मामला।
कैंसर की वजह से नहीं गई जान
तिशा कुमार की मां तान्या सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया है कि तिशा कुमार को मेडिकल लापरवाही के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी है। उनकी मां तान्या की मानें तो तिशा को कैंसर नहीं था लेकिन इसके बावजूद उन्हें कैंसर होने की बात बताई गई। जबकि सच्चाई कुछ और ही थी। तान्या की मानें तो उन्हें तिशा के ब्लड टेस्ट करवाने के बाद यही बताया गया जबकि उनकी बॉडी में बन रही ग्लैंड्स किसी और कारण की वजह से हुई थी। तान्या की मानें तो इसमें पूरी तरह से डॉक्टरों की लापरवाही और गलत इलाज था जिसकी वजह से उन्होंने अपनी 20 साल की बेटी को खो दिया।
पोस्ट में तान्या सिंह ने क्या लिखा
तान्या सिंह ने पोस्ट करते हुए बेटी की मौत के कारण को लेकर सभी सवालों का जवाब दिया। उन्होंने लिखा- ‘कई लोग मुझसे ये पूछ रहे हैं कि क्या हुआ, तिशा की जान आखिर कैसे गई। तो मैं आपको बताना चाहती हूं। जब एक मासूम और निर्दोष जान किसी और के बुरे कर्मों की वजह से चली जाती है तो कितना दुख होता है। लेकिन आखिरकार कोई भी अपने कर्मों के नतीजों से बच नहीं सकता।’
उन्होंने अपने पोस्ट में साफ तौर पर लिखा कि ‘सच ये है कि मेरी बेटी को ‘कैंसर’ नहीं था। उसे 15 साल की उम्र में एक वैक्सीनेशन मिली थी, जो उसकी बॉडी में ऑटोइम्यून स्थिति का कारण बनी, जिसका गलत तरीके से इलाज किया गया था।
गलत इलाज से कॉमेडियन का निधन
गौरतलब है अक्टूबर में कॉमेडियन और जाने-माने अभिनेता अतुल परचुरे का निधन भी कुछ इन्हीं हालातों की वजह से हुआ था। कैंसर का इलाज करा चुके अतुल की बॉडी में गलत इलाज के कारण ऐसी स्थिति पैदा हो गई जिसने उनकी जान ले ली थी। पार्टनर फेम एक्टर अतुल परचुरे सिर्फ 57 साल के थे।
यह भी पढ़ें: Abhishek Bachchan संग तलाक की खबरों पर ऐश्वर्या ने लगाया ब्रेक! मोबाइल के वॉलपेपर से मिला सबूत
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 hr ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
2 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
3 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
6 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
6 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines