Tipu Film Motion Poster: फिल्म 'टीपू' का मोशन पोस्टर रिलीज, शानदार है 43 सेकंड का वीडियो

Tipu Film Motion Poster

Tipu Film Motion Poster

Tipu Film Motion Poster: बीते दिन यानी चार अप्रैल (गुरूवार) को फिल्म ‘टीपू’ का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। ये फिल्म टीपू सुल्तान के जीवन पर आधारित हैं। वहीं, लोग भी इस फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं।

विज्ञापन

फिल्म ‘टीपू’ को इरॉस इंटरनेशनल प्रोड्यूस कर रही है। इस फिल्म के मोशन पोस्टर को संदीप सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वहीं, अब फैंस को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि फिल्म ‘टीपू’ को हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। बताते चलें कि फिल्म ‘टीपू’ के मोशन पोस्टर को तरण आदर्श ने भी अपने ट्विटर पर साझा किया है।

Tipu Film Motion Poster

Tipu Film Motion Poster

विज्ञापन

संदीप सिंह ने शेयर किया वीडियो

साथ ही फिल्म के निर्माता संदीप सिंह ने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म के मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा कि- ‘टीपू सुल्तान की सच्चाई जानकर मैं सन्न रह गया हूं। मेरे रोंगटे खड़े हो गए है। मैं इस सिनेमा में विश्वास करता हूं। मेरी फिल्में सच्चाई की बात करती है। लोग जानते थे कि टीपू सुल्तान खूंखार आदमी था, लेकिन उसे नजरअंदाज किया गया।

Tipu Film Motion Poster

Tipu Film Motion Poster

विज्ञापन

सुल्तान नहीं कहा जाना चाहिए- संदीप सिंह 

उसके इस पक्ष को मैंने 70mm पर ऐसे ही दिखाने का निर्णय लिया है। मेरा मानना है उसे सुल्तान नहीं कहा जाना चाहिए। मुझे ब्रेनवाश कर इस बात का भरोसा दिलाया गया था। लोगों को उसके इस रूप के बारे में पता नहीं है। मैं उसके इस काले सच का भविष्य की पीढ़ी के लिए उजागर करूंगा।’

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/Cr0ECHwpK_T/

टीपू सुल्तान के जीवन पर आधारित है फिल्म

इस फिल्म को देखने के लिए फैंस बहुत एक्साइटेड हैं और फिल्म का मोशन पोस्टर भी बहुत अच्छा है। वहीं, ये फिल्म टीपू सुल्तान के जीवन पर आधारित हैं। साथ ही संदीप इन दिनों सावरकर पर एक फिल्म ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर’ भी बना रहे हैं, जिसमें रणदीप हुड्डा न सिर्फ लीड रोल कर रहे हैं, बल्कि इसका निर्देशन भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ