पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता ने सोशल मीडिया पर एक बेहद ही क्यूट पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने प्यार को लेकर बातें की हैं। साथ ही ये भी रिवील किया है कि वो कौन है? जो टीना के घर लौटने का आंखें मूंदकर इंतजार करता है। टीना दत्ता अब अपने कांस्टेंट और लॉयल फ्रेंड का खुलासा किया है। आपको बता दें, टीना ने अपने उस दोस्त के साथ ढेर सारी तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। एक्ट्रेस अपने दोस्त को प्यार से किस करते हुए भी नजर आ रही हैं।
टीना दत्ता ने ब्रूनो पर लुटाया प्यार
टीना दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ताजा पोस्ट में अपने पेट डॉगी ब्रूनो के साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं। आपको बता दें, टीना डॉग लवर हैं और ‘बिग बॉस’ में भी उनका अपने पेट डॉग के लिए प्यार देखने को मिला था। अब इंस्टाग्राम पर टीना दत्ता ने ब्रूनो के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए एक स्पेशल कैप्शन भी लिखा है। एक्ट्रेस का ये पोस्ट बाकी एनिमल लवर्स का भी दिल जीत लेगा।
कौन है टीना दत्ता का हैप्पी प्लेस?
टीना दत्ता ने लिखा, ‘मेरा हैप्पी प्लेस, मेरा कांस्टेंट, मेरा हमेशा लॉयल फ्रेंड… कोई ऐसा जो मुझे बिना शर्त प्यार करता है, मेरे जल्दी घर आने का इंतजार करता है और हर दिन, हमेशा उसी एक्साइटमेंट के साथ मेरा वेलकम करता है, चाहे वो कितना भी थका हुआ, नींद में या बीमार ही क्यों न हो। अगर मैं एक घंटे के लिए भी बाहर निकल जाऊं… ये सच्चा प्यार है। इसे प्योर लव कहते हैं।’
यह भी पढ़ें: क्या प्रणाली राठौड़ को डेट कर रहे हैं आशय मिश्रा? अफवाहों का सच आया सामने
हर हाल में टीना के साथ रहता है ब्रूनो
उन्होंने आगे लिखा, ‘वो आपको इतने कम समय में बहुत कुछ सिखा देते हैं, ये अविश्वसनीय है… अच्छे और बुरे में, उतार-चढ़ाव में हमेशा मेरे साथ चलते रहो… लव यू मेरी बुनिता, मेरे ब्रूनू।’ टीना का ये पोस्ट इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस पोस्ट को देखकर समझ आ रहा है कि टीना की जिंदगी में ब्रूनू की क्या अहमियत है?
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 hr agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
5 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
8 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
8 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
8 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
14 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines