Tina Dutta Mourns Friend Passed Away: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता (Tina Datta) पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस ने अपने किसी बेहद करीबी को हमेशा के लिए खो दिया है, जिसके बाद एक्ट्रेस का बुरा हाल है। अब वो खुद को संभालने की कोशिश कर रही हैं और इस मुश्किल घड़ी में भी स्ट्रांग बने रहने का प्रयास कर रही हैं। लेकिन सच तो ये है कि इस निधन की खबर से टीना दत्ता पूरी तरह से हिल चुकी हैं। अब वो गहरे सदमे में हैं क्योंकि जिसके साथ उन्होंने सच्चा रिश्ता निभाया और सुख-दुख के पल बांटे अब वो उन्हें छोड़कर चली गई है। दरअसल, अब बिग बॉस (Bigg Boss) फेम टीना दत्ता की खास दोस्त प्रीति अग्रवाल (Preety Agarwal) के निधन की खबर सामने आई है।
यह भी पढ़ें: KL Rahul और Athiya के अनसीन वेडिंग मोमेंट्स वायरल, रोमांटिक म्यूजिक वीडियो से नहीं है कम
टीना दत्ता की दोस्त का निधन
खुद एक्टर ने अपने चाहने वालों को अपनी दोस्त के निधन की जानकारी दी है। टीना ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इसे देखने के बाद उनके फैंस की भी आंखें आंसुओं से भीग जाएंगी। जिस तरह से एक्ट्रेस ने अपना दर्द बयां किया है वो वाकई दिल तोड़ देने वाला है। इतनी कम उम्र में जिस तरह से टीना दत्ता की दोस्त ने दम तोडा है ये सुनकर तो सभी हैरान हैं। एक्ट्रेस की दोस्त बेहद कम उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह गईं और अब टीना को उनके बिना ही जीने की आदत डालनी होगी।
टीना दत्ता की दोस्त ने दुनिया को कहा अलविदा
एक्ट्रेस का भावुक पोस्ट
अब अपनी उस दोस्त के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर कर उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक नोट लिखा है। इस तस्वीर में तीनों सहेलियों को खिल- खिलाकर हंसते हुए देखा जा सकते है। जिस तरह से ये फ्रेंड्स एन्जॉय कर रहे हैं उससे साफ पता लग रहा है कि उनका रिश्ता कितना गहरा है। अब जब दोस्ती मजबूत है तो गम भी बड़ा होगा। ऐसे में टीना दत्ता ने अपने जज़्बात बताते हुए लिखा, ‘और आज मैंने अपनी बेहद खास दोस्त को खो दिया। मेरी प्रीति के बिना जिंदगी कभी भी पहले जैसी नहीं रहेगी। तुम्हें बहुत याद करूंगी।’
एक्ट्रेस को हो रहा इस बात का पछतावा
इतना ही नहीं अपने इस इमोशनल नोट में एक्ट्रेस ने आखिर में कुछ ऐसा लिखा है जिसे पढ़कर आपका भी दिल रो पड़ेगा। ऐसा लग रहा है जैसे दोस्त की मौत के बाद एक्ट्रेस को एक बड़ा रिग्रेट हो रहा है। उन्हें पछतावा है कि वो अपनी दोस्त से आखिरी बार मिल भी नही पाईं। खुद इस बात का खुलासा करते हुए उन्होंने लिखा है, ‘काश में तुम्हें एक आखिरी बार मिल पाती।’ अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। सेलिब्रिटीज भी टीना दत्ता को इस मुश्किल समय में हिम्मत दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
सलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
46 mins agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 hr agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 hr agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
19 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
21 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
22 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
1 day ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
1 day agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines