हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Tina Ahuja ने 'पीरियड्स के दर्द' पर दिया बयान, गोविंदा की बेटी बोलीं- ये सिर्फ शहरों में....

Tina Ahuja: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की बेटी टीना इस वक्त चर्चा में बनी हुई है। ना सिर्फ चर्चा बल्कि टीना को ट्रोल भी किया जा रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि टीना को क्यों ट्रोल किया जा रहा है? आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Tina Ahuja

Tina Ahuja: बॉलीवुड स्टार्स से लेकर उनके बच्चे तक किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। सोशल मीडिया से लेकर गॉसिप टाउन तक कोई ना कोई चर्चा में रहता है। इस वक्त बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की बेटी टीना खूब चर्चा में हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि भला ऐसा क्या हुआ कि टीना सुर्खियों में छाई हुई हैं, तो आपको बता देते हैं कि इसका कारण टीना का एक बयान है। आखिर टीना ने ऐसा क्या कहा कि वो चर्चा में आ गईं? आइए जानते हैं…

टीना ने क्या कहा?

दरअसल, हाल ही में टीना अपनी मां के साथ इंटरव्यू में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने पीरिडय क्रैम्प्स पर अपनी राय रखी। इस दौरान उन्होंने इस मसले पर बात करते हुए कहा कि पीरियड में उठने वाला दर्द मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों की लड़कियों की दिकक्त है और वो तो देसी हैं। ‘हॉटरफ्लाई’ को दिए इंटरव्यू में टीना ने कहा कि पीरियड्स में होने वाली क्रैम्प की दिक्कत साइकॉलोजिकल है।

साइकॉलोजिकल महसूस करते हैं

टीना ने कहा कि मैं लंबे टाइम तक चंडीगढ़ में रही हूं और मैंने यहां पर ज्यादा टाइम बिताया है। हालांकि मैंने दिल्ली और मुंबई की लड़कियों को इसके बारे में बहुत बातें करते सुना है। टीना ने आगे कहा कि आधी परेशानी तो ये भी है कि जिन लोगों को ये नहीं होता वो इसे साइकॉलोजिकल महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब और देसी औरतों को तो पीरियड और मेनोपॉज का पता भी नहीं चलता। इसलिए शहरों में ये ज्यादा है।

विज्ञापन

उन्हें दर्द और क्रैम्प महूसस नहीं होता

टीना ने कहा कि वो तो देसी हैं और उन्हें दर्द और क्रैम्प महूसस नहीं होता। हालांकि वो आए दिन इसके बारे में बातें सुनती जरूर है, लेकिन उनका मानना है कि देसी लाइफस्टाइल से हर एक चीज ठीक रहती है। वहीं अब टीना का ये बयान चर्चा में बना हुआ है और कुछ लोग इसके लिए उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। इंटरनेट पर टीना के बयान को लेकर खूब बातें हो रही हैं और यूजर्स इसके बारे में चर्चा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- इस हसीना ने कई लोगों को किया डेट, 43 की उम्र में भी कुंवारी, 1000 करोड़ी फिल्म देकर हो चुकी हैं पॉपुलर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola