ग्लैमर वर्ल्ड में शामिल होना और अपनी जगह बनाना आउटसाइडर्स के लिए आसान नहीं होता। कई बार एक्टर्स इस चकाचौंध भरी जिंदगी का हिस्सा तो बन जाते हैं, लेकिन कामयाबी उन्हें इतनी आसानी से नहीं मिलती। कभी उन्हें कम समझा जाता है तो कभी उन्हें उनकी काबिलियत के हिसाब से काम या पैसा नहीं दिया जाता। ऐसे ही कुछ CA Topper, ‘कोटा फैक्टरी’, ‘लस्ट स्टोरीज 2’ और ‘दिल्ली क्राइम’ जैसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम के साथ भी हुआ है।
तिलोत्तमा शोम डायरेक्टर की बात याद कर हुईं इमोशनल
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में तिलोत्तमा इमोशनल हो गईं और उन्होंने एक पुराना किस्सा रिवील किया। तिलोत्तमा शोम को एक पार्टी में डायरेक्टर ने कुछ ऐसी बात कह दी थी, जो आज तक उनके दिमाग से नहीं निकल पाई है। हालांकि, अब एक्ट्रेस ने उस डायरेक्टर को गलत साबित कर दिया है। अब डायरेक्टर ने ऐसा क्या कहा था जिसे याद करके तिलोत्तमा शोम भावुक हो गईं? चलिए जानते हैं।
एक कार खरीदना चाहती थीं तिलोत्तमा
तिलोत्तमा शोम ने बताया कि एक डायरेक्टर के साथ उन्होंने बेहद कम पैसों में काम किया था। प्रोजेक्ट खत्म होने के बाद पार्टी में सभी लोग बात कर रहे थे। किसी ने एक्ट्रेस से पूछ लिया कि ऐसी कौनसी चीज है जिसे वो पाना चाहती हैं? तिलोत्तमा शोम ने जवाब देते हुए बताया था कि एक कार है जो कीमती है और वो ऐसी फिल्म करेंगी, जिससे उन्हें उतना पैसा मिलेगा कि वो उस कार को खरीद सकें। तिलोत्तमा की ये बात सुनकर डायरेक्टर ने कह दिया था, ‘माफ करना, लेकिन तुम इतना पैसा कभी नहीं कमा पाओगी।’
यह भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा के लिए सबसे खास क्या? एक्ट्रेस ने किया रिवील
डायरेक्टर बोला कभी नहीं मिलेंगे ज्यादा पैसे
डायरेक्टर ने तिलोत्तमा को कहा, ‘ये अनफेयर है, लेकिन इंडस्ट्री ऐसी ही है। तुम टैलेंटेड हो, लेकिन बदकिस्मती से तुम कभी उतना नहीं काम सकोगी।’ इसके बाद तिलोत्तमा ने अपने अगले प्रोजेक्ट में जिद्द पकड़ ली और 4 महीने तक फीस को लेकर अड़ी रहीं। एक्ट्रेस को इसके बाद दोगुना फीस मिली थी।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
44 mins ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
53 mins ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
2 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
4 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
5 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
6 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines