---विज्ञापन---

मलाइका अरोड़ा के लिए सबसे खास क्या? एक्ट्रेस ने किया रिवील

मलाइका अरोड़ा ने फैंस को अपनी पर्सनल लाइफ पर अपडेट दिया है। एक्ट्रेस ने लेटेस्ट पोस्ट में अपनी कुछ पसंदीदा चीजें बताई हैं।

---विज्ञापन---

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को अपनी पर्सनल लाइफ की एक झलक दिखाई है। ज्यादातर एक्टर्स अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट ही रखते हैं। दूसरी तरफ मलाइका हैं जो पूरी दुनिया के सामने अपने दिल की बात रखने से नहीं कतरातीं। उनके इंस्टाग्राम पोस्ट अक्सर रिवील कर देते हैं कि मलाइका खुश हैं या उदास। इसके अलावा उन्हें क्या पसंद है और क्या नापसंद है? ये भी उनके सोशल मीडिया अकाउंट से पता लगाया जा सकता है।

मलाइका की पसंद को लेकर हुआ खुलासा

वहीं, अब मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी कुछ फेवरेट चीजें दिखाई हैं। इंसानों से लेकर खाने तक मलाइका को क्या और कौन पसंद है वो रिवील हो गया है। अब मलाइका के फैंस उनकी पसंद और भी बेहतर तरीके से जान सकेंगे। तो चलिए जानते हैं, इस पोस्ट में मलाइका अरोड़ा ने किस-किसको शामिल किया है?

---विज्ञापन---

कौन हैं मलाइका के फेवरेट इंसान?

सबसे पहली तस्वीर में बियर बार दिखाई दे रहा है। मलाइका को आपने कई बार नशे की हालत में देखा होगा, अब एक्ट्रेस खुलकर कबूल कर रही हैं कि उन्हें ऐल्कोहॉल पसंद है। इसके बाद मलाइका ने मां और बहन अमृता अरोड़ा के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। ये दोनों मलाइका के दिल के बेहद करीब हैं। एक्ट्रेस ने अपने डॉगी को कडल करते हुए फोटो पोस्ट की है। इसके बाद उनका रेस्टोरेंट है- स्कारलेट हाउस।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कुणाल कमरा को ‘बिग बॉस’ ठुकराने के 5 नुकसान, हामी भरते तो होता फायदे का सौदा

मलाइका अरोड़ा को खाने में क्या है पसंद?

मलाइका ने फेस मास्क, फेवरेट कैप और फेवरेट सॉन्ग भी रिवील किया है। इसके अलावा उन्होंने बताया है कि उन्हें हलवा, चने और पूरी खाना भी अच्छा लगता है। अक्सर बहाने बनाकर नींद पूरी करना, लेजी फील करते हुए काउच पर पड़े रहना, गुलाब और चाय से भी मलाइका को प्यार है। इसके अलावा उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें 2 बिल्लियां सेल्फी ले रही हैं और उस पर लिखा है- ‘तुम वो हो जिसे मैं खोना नहीं चाहती।’

---विज्ञापन---
First published on: Apr 09, 2025 01:24 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola