अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम ने जानकारी दी है कि उनके नाम से ऑनलाइन धोखाधड़ी की जा रही है। एक्ट्रेस ने फैंस को सतर्क रहने के लिए कहा है। इसको लेकर तिलोत्तमा ने एक पोस्ट भी जारी किया है। वहीं, अब एक्ट्रेस के फैंस भी इससे बेहद हैरान हैं और इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर तिलोत्तमा ने अपने पोस्ट में क्या लिखा है?
तिलोत्तमा शोम ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, तिलोत्तमा शोम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने दो फोटो शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने उस नंबर के व्हाट्सएप प्रोफाइल को शेयर किया है, जिससे उनके पर धोखाधड़ी की जा रही है। पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा है कि ये मेरा फोन नंबर नहीं है। तिलोत्तमा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि डीपी में यूज किया गया फोटो हमारी फिल्म @bakshobondifilm की है।
लोगों ने किया रिएक्ट
इसके आगे उन्होंने लिखा कि इसे बाद में हटा दिया गया है। आप जो भी हैं, प्लीज मेरे नाम का यूज उन लोगों से कुछ मांगने के लिए ना करें जिन्हें मैं जानती हूं और इसे बंद करो। वहीं, अब एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि लोगों के साथ क्या गलत हो रहा है? दूसरे यूजर ने कहा कि सावधान हो जाओ, मेरे दोस्त के साथ भी ऐसा ही हुआ था।
Tillotama Shome
‘पाताल लोक 2’ में आई थीं नजर
एक तीसरे यूजर ने कहा कि पुलिस से शिकायत करो। एक और ने कहा कि क्या ही चल रहा है। एक ने कहा कि ऐसे बहुत सारे फेक अकाउंट हैं। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं। वहीं, अगर तिलोत्तमा की बात करें तो एक्ट्रेस को ‘पाताल लोक 2’ में देखा गया था, जिसमें उनके किरदार की खूब सराहना की गई थी।
यह भी पढ़ें- Abhinav Shukla ने Asim Riaz को दिया जवाब, सोशल मीडिया पर चल रही जंग
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
4 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
6 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
8 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
8 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
10 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines