Abhinav Shukla ने Asim Riaz को दिया जवाब, सोशल मीडिया पर चल रही जंग

रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला ने आसिम पर पलटवार करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर जंग चल रही है और दोनों एक-दूसरे को लेकर पोस्ट शेयर कर रहे हैं।

Abhinav Shukla, Asim Riaz

Abhinav Shukla, Asim Riaz

विज्ञापन

अभिनव शुक्ला को हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताया है। साथ ही उसका कहना है कि आसिम के बारे में कुछ नहीं कहना। इस बीच आसिम रियाज और अभिवन शुक्ला के बीच भी सोशल मीडिया पर जंग चल रही है। आसिम रियाज ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कई बातें लिखी थी। वहीं, अब अभिनव शुक्ला ने भी पलटवार करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।

अभिनव शुक्ला ने दिया जवाब

दरअसल, अभिनव शुक्ला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में अभिनव ने लिखा कि वो मुझे अच्छी तरह से जानता है, लेकिन उसने गलती की है। मैं खड़ा होता हूं और रहता हूं। यही वजह है कि कोई भी रियलिटी शो मुझे शिकायत करने वाला या अपमानजनक नहीं बना सकता। किरदार कंटेंट से ज्यादा मायने रखता हैं।

Advertisment
Abhinav Shukla

Abhinav Shukla

क्या बोले अभिनव?

अभिनव ने आगे लिखा कि हां अगर धक्का-मुक्की और सेट का सामान तोड़ना बहुत बड़ा काम है, तो मैं इससे बिल्कुल भी प्रभावित नहीं हूं। देख के लिए खेलो, MMA ट्राई करे और शांत हो जाओ। गौरतलब है कि अभिनव का ये पोस्ट तब आया है, जब आसिम ने हाल ही में उन्हें लेकर एक पोस्ट शेयर किया था। देखते ही देखते ये विवाद बेहद गरम हो गया है।

शो से बाहर हो चुके हैं आसिम

सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर यूजर्स तक इस मसले के बारे में बात कर रहे हैं। बता दें कि ये विवाद तब शुरू हुआ जब रुबीना और आसिम में बहस हुई। हालांकि, इसके बाद शो में आसिम और अभिषेक की भी बहस हुई थी, जिसके बाद शूटिंग तक रोकनी पड़ी और आसिम को शो से बाहर कर दिया गया। हालांकि, आसिम ने इस पर कहा था कि उन्होंने शो को खुद छोड़ा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ