Tiku Talsania को Heart Attack नहीं आया ब्रेन स्ट्रोक, एक्टर की पत्नी ने दिया हेल्थ अपडेट

Tiku Talsania Health Update: मशहूर एक्टर टीकू तलसानिया को लेकर खबर आई थी कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है, लेकिन ऐसा नहीं है। एक्टर की वाइफ ने उनका हेल्थ अपडेट शेयर किया है। आइए जानते हैं कि एक्टर को क्या हुआ?

Tiku Talsania

Tiku Talsania

विज्ञापन

Tiku Talsania Health Update: मशहूर एक्टर टीकू तलसानिया की हालत ठीक नहीं है और एक्टर इस वक्त अस्पताल में एडमिट हैं और उनकी हालत गंभीर है। टीकू तलसानिया की बिगड़ी तबीयत की खबर ने फैंस को भी टेंशन में डाल दिया है। इस बीच अब टीकू का हेल्थ अपडेट आया है, जो उनकी वाइफ ने शेयर किया है।

टीकू को नहीं आया दिल का दौरा

टीकू को लेकर पहले खबर आई थी कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है, लेकिन अब उनकी पत्नी दीप्ति तलसानिया ने NDTV से बात करते हुए उनका हेल्थ अपडेट शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि टीकू को दिल का दौरा नहीं बल्कि ब्रेन स्ट्रोक आया था। उन्होंने बताया कि अभिनेता एक फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे और रात 8 बजे के आस-पास उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

रात करीब 8 बजे बिगड़ी तबियत

इसके आगे दीप्ति ने बताया कि रात के करीब 8 बजे की बात है, जब टीकू ने असहज तबीयत की बात कही और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि टीकू की उम्र 70 साल है और इस वक्त वो मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में एडमिट हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, अभी भी फैंस में उनको लेकर टेंशन बनी है और हर कोई उनके लिए दुआ कर रहा है कि वो जल्दी ठीक हो जाएं।

कई फिल्मों में किया काम

इसके अलावा अगर टीकू की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। एक्टर ने अपनी कॉमेडी के लिए भी फेमस हैं। टीकू ने राजा हिंदुस्तानी (1996), अंदाज अपना अपना (1994), जुड़वा (1997), हम हैं राही प्यार के (1993), राजू चाचा (2000), धमाल (2007), कुली नंबर 1 (1995), हंगामा (2003) जैसी फिल्मों में काम किया है।

विज्ञापन

बच्चे भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं

वहीं, अगर टीकू की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी शादी दीप्ति तलसानिया से हुई है। कपल के दो बच्चे हैं जिसमें बेटा रोहन तलसानिया और बेटी शिखा तलसानिया हैं। टीकू की तरह की उनके बच्चे भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। रोहन की बात करें तो वो एक म्यूजिक कम्पोजर हैं और शिखा एक्ट्रेस हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ