Moe Sa Nay Passes Away: आज-कल फेमस होने के लिए लोग कोई भी तरीका अपनाने को तैयार हैं। हर एक इंसान में सोशल मीडिया पर मशहूर होने की होड़-सी लगी है। हालांकि पॉपुलर होने ते चक्कर में अपनाए गए तरीके कई बार भारी भी पड़ जाते हैं और ऐसा ही कुछ हुआ एक 14 साल की मशहूर इंफ्लुएंसर के साथ। जी हां, किशोरी को सेल्फी को इतना क्रेज था कि वो उसके लिए कुछ भी करने को तैयार थीं और नतीजन अपनी जान से ही हाथ धो बैठीं।
सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए ले रही थी फोटो
दरअसल, 14 साल की Moe Sa Nay एक मशहूर टिकटॉकर थीं, जिनके टिकटॉक पर 150,000 फॉलोअर्स हैं। हाल ही में मो सा नाय सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करने के लिए साउथ-ईस्ट म्यांमार में सिनीवा झरने पर सेल्फी ले रही थीं, लेकिन इस दौरान अचानक से वहां पड़े गीलें पत्थरों से उनका पैर फिसला और वो नदी में गिर गईं और पानी के तेज बहाव के कारण नीचे की ओर बह गई।
दो बड़े पत्थरों के बीच फंस गईं मो सा
ये सब कुछ इतना जल्दी हुआ कि किसी को कुछ समझ ही नहीं आया और पानी में बहते हुए मो सा नाय दो बड़े पत्थरों के बीच फंस गईं। हालांकि इस दौरान मो सा ने खुद को बचाने की पूरी कोशिश कीं., लेकिन पानी के बहाव की वजह से वो कुछ नहीं कर सकीं और अपनी जान से हाथ धो बैठीं।
रेस्कयू टीम को भी करनी पड़ी मसक्कत
इसके बाद बचावकर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हालांकि मो सा का शव निकालने के लिए उन्हें भी बेहद मेहनत करनी पड़ी। गौरतलब है कि घटना 22 जुलाई की है, लेकिन 23 जुलाई को चट्टानों के बीच से मो सा के रेस्कयू की फोटो सामने आई थी। इस तस्वीरों में बचावकर्मीयों को मो सा की बॉडी निकालने के लिए जद्दोजहद करते देखा गया।
मो सा की फ्रेंड को भी आईं चोटें
इस घटना के बारे में बचावकर्मी मोन जॉ ने कहा कि मो सा जैसी है फिसली वो तुरंत नीचे की ओर चली गई और चट्टानों के बीच फंसने से उसकी मौत हो गई। मो सा मर गई क्योंकि वह बाहर नहीं निकल सकीं। मो सा के शव को पोस्टमार्टम के लिए पौंग टाउनशिप जनरल अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि इस घटना में ना सिर्फ मो सा बल्कि उनकी दोस्त भी झरने में फिसल गई थीं। हालांकि उन्हें केवल मामूली चोटें आईं और वो अब ठीक हैं।
यह भी पढ़ें- Payal अगर आपके साथ ऐसा करती, तो आप क्या करतीं? प्रेस के सवाल पर Kritika Malik का शॉकिंग जवाब
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
2 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
4 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
7 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
8 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
10 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
11 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
12 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
13 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
14 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines