Maddy Baloy Died: पिछले काफी समय से सोशल मीडिया स्टार्स को लेकर काफी दुखद खबर सामने आ रही हैं। इस बीच एक और खबर ने लोगों का दिल तोड़ दिया है। फेमस टिक टॉक स्टार मैडी बालॉय (Maddy Baloy) ने महज 26 साल की उम्र में कैंसर की वजह से निधन हो गया है। बता दें कि मैडी फ्रूटस्नैकमैडी के नाम से मशहूर थीं। इतनी कम उम्र में उनके निधन से फैंस को बड़ा झटका लगा है। उनके निधन की खबर को मंगेतर लुईस रिशर ने एक बयान के जरिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैडी बालॉय टीचर रह चुकी हैं। उनके निधन की जानकारी शेयर करते हुए उनके मंगेतर लुईस रिशर ने गुरुवार को एक बयान में कहा, ‘मैडिसन का बुधवार को निधन हो गया है। वो मेरे लिए बहुत खास थी। मैं कल 27 साल का हो गया हूं। मैंने पूरे दिन उसका हाथ थामा हुआ था। मुझे बस यही चाहिए था।’
कैंसर से जूझ रही थीं मैडी बालॉय
मंगेतर लुईस रिशर ने बताया कि टिक टॉक स्टार मैडी बालॉय को साल 2022 में पेट की समस्या हुई थी। इलाज के दौरान पता चला कि उन्हें कैंसर जैसी घातक बीमारी है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर ने इलाज के दौरान मैडी की बड़ी आंत में कुछ असामान्यताएं मिलीं, जिसमें उन्हें ट्यूमर की दिक्कत मिली। डॉक्टर ने तुरंत इलाज शुरू किया। धीरे-धीरे दिक्कतें बढ़ने लगीं और मैडी को खून की उल्टियां होने लगीं। इसके बाद उन्हें डॉक्टर्स ने जीने के लिए सिर्फ पांच साल दिए।
फैंस दे रहे श्रद्धांजलि
उन्होंने आगे बताया कि, ‘मैडी बालॉय ने आखिरी सांस तक अपनी बीमारी से जंग लड़ी।’ हालांकि कैंसर की जंग से वो हार गईं। उनके अचानक दुनिया को अलविदा कह देने से फैंस को बड़ा झटका लगा है। इस बीच एक प्रशंसक ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘बहुत जल्दी दुनिया से चली गईं। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले।’ वहीं दूसरे प्रशंसक ने लिखा, ‘हम आपको बहुत याद करेंगे। आप हम सब के लिए एक प्रेरणा थीं।’ इस तरह से लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टिक टॉक स्टार मैडी बालॉय की सोशल मीडिया पर लंबी-चौड़ी फैन फॉलोइंग थी। उनके टिक टॉक पर 446,000 से ज्यादा फॉलोअर्स थे, वहीं इंस्टाग्राम पर 26,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं।
संबंधित खबरें
रणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
51 mins agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
2 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
2 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
4 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
4 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
5 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
8 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
9 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
10 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines