Tik Tok Star Eva Evans Passed Away: टिक टॉक की दुनिया का जाना-माना नाम बनकर उभर रही एक 29 साल की लड़की का निधन हो गया है। इस लड़की की मौत से सोशल मीडिया यूजर्स भी सदमे में हैं। अचानक इस मशहूर टिक-टॉकर की मौत की खबर आई और हर कोई हैरान रह गया। किसी के लिए भी इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल है कि जो लड़की अपने टैलेंट से सबका दिल जीत रही थी और मेहनत कर फेम हासिल कर रही थी अब वो हमारे बीच नहीं है। खुद टिक-टॉकर की बहन ने उनके निधन की दुखद खबर सुनाई।
29 साल की टिक टॉक स्टार ने दुनिया को कहा अलविदा
ईवा ईवान्स (Eva Evans) ने 21 अप्रैल यानी रविवार को अपनी अंतिम सांस ली थी। उनकी बहन लीला ने एक पोस्ट शेयर कर ईवा के चाहने वालों को ये बुरी खबर सुनाई। हालांकि, उन्होंने ईवा ईवान्स की मौत का कारण रिवील नहीं किया था। लेकिन अब इस बात का खुलासा हो गया है कि महज 29 साल की उम्र में उनकी जान कैसे चली गई। क्या उन्हें कोई जानलेवा बीमारी थी या उनका कोई एक्सीडेंट हुआ? उनकी हत्या हुई या फिर ईवा ने आत्महत्या की थी? अब फैंस को उनके सभी सवालों के जवाब मिलने वाले हैं।
क्या है मौत का कारण?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मशहूर टिक टॉक स्टार ईवा ईवान्स के निधन की वजह आत्महत्या है। पुलिस का दावा है कि ईवा के एक दोस्त को शनिवार देर रात उसका शव मिला। दरअसल, इस दोस्त के पास ईवा के न्यूयॉर्क वाले अपार्टमेंट की चाबी मौजूद थी और जब वो उसे देखने गया तो वहां ईवा की लाश लटक रही थी। दोस्त ने तुरंत 911 पर कॉल किया और पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोस्तों ने पुलिस को भी यही बयान दिया कि वो नहीं जानते थे कि ईवा ईवान्स तनाव से गुजर रही थीं। जांच में उनके शरीर पर कोई असामान्य चोट भी नहीं मिली और न ही उनके संघर्ष करने का कोई संकेत मिला।
यह भी पढ़ें: अमीषा के हॉट लुक ने रेस्टोरेंट में मचाया ‘गदर’, वीडियो देख लोगों को आई Nora Fatehi की याद
मरने से पहले लिखा सुसाइड नोट
इतना ही नहीं ईवा ईवान्स ने खुदखुशी करने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा था। हालांकि, उसमें क्या लिखा हुआ है अभी तक उसके बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है। ये बात तो साफ है कि उन्होंने खुद अपनी जान ली है बावजूद इसके उनकी मौत का आधिकारिक कारण अभी तक नहीं बताया गया है। फिलहाल उनके टॉक्सिकोलॉजी रिजल्ट्स अभी आने बाकी हैं। जब जांच पूरी हो जाएगी तो साफ हो जाएगा कि आखिर उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया और उनकी मौत का असली कारण क्या है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
5 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
8 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
9 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
10 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
11 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
11 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
12 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
12 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines