Tiger Vs Pathaan: शाहरुख खान और सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। जी हां, अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर वर्सेज पठान’ की शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट है, जिसके मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी। ऐसे में फैंस इसके लिए अभी से एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। बता दें कि बीते साल शाहरुख खान ने बॉक्स ऑफिस पर ‘पठान’ तो सलमान खान ने ‘टाइगर’ बन खूब नोट छापे थे। वहीं, अब ‘टाइगर वर्सेज पठान’ भी फैंस के लिए किसी मेगा ट्रीट से कम नहीं होने वाली। आइए जानते हैं कि आखिर कब शुरू होगी इस फिल्म की शूटिंग?
फिल्म ‘टाइगर वर्सेज पठान’ पर बड़ा अपडेट
Zoom की एक रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख खान और सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टाइगर वर्सेज पठान’ की शूटिंग इसी साल अप्रैल में शुरूहो जाएगी। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा बस कुछ ही दिनों बाद इस फिल्म को शूट करना शुरू हो जाएगा। इसी के लिए अब दोनों स्टार्स इसमें बिजी हैं और इसकी तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, बीते कुछ टाइम पहले खबरें थी कि वाईआरएफ (यशराज फिल्म्स) ने फिल्म ‘टाइगर वर्सेज पठान’ की शूटिंग को पोस्टपोन करने का फैसला किया है।
शाहरुख और सलमान ने डेट्स की लॉक
खबरें थी कि इस साल यानी मार्च 2024 में फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी, लेकिन फिर स्क्रिप्ट पर दोबारा काम करने के लिए आदित्य चोपड़ा ने इसे पोस्टपोन करने का फैसला किया था। हालांकि इन सबके बीच अब ये बड़ी बात है कि फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी और इसका सेट भी अब सितारों के लिए तैयार है। इतना ही नहीं बल्कि Zoom से बात करते हुए एक सूत्र का कहना है कि शाहरुख खान और सलमान खान ने इसके लिए अपनी डेट्स लॉक करा दी हैं और अब अप्रैल से पहले फिल्म फ्लोर पर आ जानी चाहिए। इतना ही नहीं बल्कि फिल्म की अन्य किरदारों पर भी काम किया जा रहा है और बाकी सारी चीजों पर भी तेजी से काम हो रहा है।
लीड रोल में कौन-सी हसीना?
इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म में सबसे खास बात ये होंगी कि लीड रोल में कौन-सी हसीना नजर आएंगी। बता दें कि शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘पठान’ में दीपिका पादुकोण और ‘टाइगर 3’ में कैटरीना कैफ ने लीड रोल प्ले किया था। वहीं, अब फिल्म ‘टाइगर वर्सेज पठान’ में कौन होगा ये बड़ा ही दिलचस्प होगा। बता दें कि बीते साल यानी जनवरी 2023 में पठान रिलीज हुई थी। किंग खान की इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस लूटना शुरू कर दिया था। वहीं, ‘टाइगर 3’ पिछले साल 3 नवंबर 2023 को थिएटर्स में आई थी। इस फिल्म ने भी दर्शकों का दिल जीता था।
यह भी पढ़ें- ट्रांसजेंडर कपल की कहानी में ऐसा क्या? जो बैन हुआ Love Storiyaan का 6वां एपिसोड
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
7 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
7 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
9 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
10 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
12 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
13 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
14 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines