हिंदी सिनेमा के किंग खान और भाईजान यानी शाहरुख खान और सलमान खान की जोड़ी पर्दे पर एक अलग ही बवाल काटती है। लोगों को दोनों स्टार्स एक साथ बेहद पसंद आते हैं। सलमान और शाहरुख को लेकर 2023 में चर्चा हुई थी कि दोनों सितारें स्पाई थ्रिलर ‘टाइगर वर्सेज पठान’ में नजर आने वाले हैं। हालांकि, लंबे टाइम से इसको लेकर कुछ अपडेट नहीं आया था, तो लोगों को लगा कि शायद ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है, लेकिन ऐसा नहीं है।
‘टाइगर वर्सेज पठान’ पर लेटेस्ट अपडेट
दरअसल, 2 साल से लगातार फिल्म को लेकर तरह-तरह की बातें सुनने में आ रही थी। इस बीच अब अगर पीपिंग मून वेबसाइट की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ‘टाइगर वर्सेज पठान’ को बड़े पैमाने पर लाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। स्पाई यूनिवर्स की फिल्में दोहराव की तरफ जा रही हैं और यही वजह है कि उन्हें एक नए दृष्टिकोंण ती जरूरत पड़ रही है। फिल्म की कहानी में एक नयापन लाने की कोशिश जारी है।
सलमान-शाहरुख की जोड़ी
फिल्म को एक नई तरह से पेश करने की तैयारी की जा रही है, जिसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि फिल्म ‘टाइगर वर्सेज पठान’ बंद हो गई है बल्कि इसे एक अलग और एक्साइटिंग तरीके से पेश करने के लिए कुछ जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं। वहीं, फिल्म को लेकर आए इस अपडेट के बाद ये तो साफ हो गया है कि फिल्म बंद नहीं हुई है और सलमान-शाहरुख एक बार फिर से पर्दे पर अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे।
अपकमिंग स्पाई थ्रिलर को लेकर उम्मीदें बढ़ी
बता दें कि इसके पहले सलमान खान और शाहरुख कान को ‘टाइगर 3’ में देखा गया था। फिल्म ‘टाइगर वर्सेज पठान’ को लेकर क्लोज डवलपमेंट की तरफ से आई इस जानकारी के बाद इस अपकमिंग स्पाई थ्रिलर की उम्मीद बढ़ गई है। अब देखना ये होगा कि इसे आने में और कितना टाइम लगेगा, क्योंकि हर कोई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। वहीं, अगर सलमान खान की बात करें तो भाईजान बीते दिनों अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर चर्चा में रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Kannappa का ट्रेलर कब और कहां होगा लॉन्च? Akshay Kumar की फिल्म पर बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
9 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
10 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
12 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
13 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
15 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
17 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines