Tiger Shroff, Bade Miyan Chote Miyan: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ मौजूद हैं। फिल्म ने ठीकठाक ओपनिंग की लेकिन ये फिल्म उम्मीद के हिसाब से कमाई नहीं कर पा रही हैं। ऐसे में फिल्म अपना बजट भी निकाल पाएगी या नहीं ये कहना मुश्किल है।
‘बाप हिट, बेटा फुस्स’
इन सबके बीच टाइगर के फैंस एक बार फिर से निराश हो गए हैं। अब भई जब ‘बड़े मियां’ यानी टाइगर के पिता पहली ही फिल्म से ‘हीरो’ बन गए और ‘छोटे मियां’ यानी टाइगर अपने करियर के 10 सालों में भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं, तो फैंस का दिल टूटना तो लाजिमी है।
टाइगर को हिट का इंतजार
टाइगर श्रॉफ ने जहां फिल्म ‘हीरोपंती’ से डेब्यू किया था, तो वहीं उनके पिता जैकी ने फिल्म ‘हीरो’ से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। अब बाप तो भई बाप होता है तो जैकी तो ‘हीरो’ बनकर सामने आए, लेकिन उनके साहबजादे टाइगर की ‘हीरोपंती’ बस इस फिल्म तक ही रहीं। जी हां, भले ही टाइगर ने अपने करियर में कई फिल्में दी हैं, लेकिन आज भी ‘छोटे मियां’ को एक बड़ी हिट की जरूरत है।
टाइगर की फिल्में
साल फिल्म
2014 हीरोपंती
2016 बागी, अ फ्लाइंग जट्ट
2017 मुन्ना माइकल
2018 वेलकम टू न्यूयॉर्क, बागी 2
2019 स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2, वॉर
2020 बागी 3
2022 हीरोपंती 2
2023 गणपत
2024 बड़े मियां छोटे मियां
टाइगर की फिल्मों ने अब तक नहीं किया कुछ खास कमाल
इतनी सारी फिल्में करने के बाद भी टाइगर के पास ऐसी कोई फिल्म नहीं है, जिसने उन्हें पॉपलुरैटी दिलाने में मदद की हो। वहीं, अगर उनके पिता यानी जैकी श्रॉफ की बात करें तो उन्होंने हमेशा ही अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीता है। जैकी की एक्टिंग दर्शकों को खूब पसंद आती है। अब भई जब पिता इतने सक्सेसफुल तो बेटे के काम में कहां कमी है ये तो खुद टाइगर को तलाश करने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें- ‘इंडस्ट्री किसी के बाप की नहीं…’, नेपोटिज्म पर Vidya Balan का करारा जवाब
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
2 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
3 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
13 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
13 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
16 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines