Tiger Shroff Kriti Sanon Amitabh Bachchan Film Ganapath Teaser: टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग मूवी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। अब टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म ‘गणपत’ (Ganapath) का टीजर सामने आ गया है। फैंस कब से इस फिल्म के टीजर का इंतजार कर रहे थे। पोस्टपोन होने की वजह से एक बार तो ऑडियंस में मायूसी छा गई थी। हालांकि, अब जिस तरह का टीजर सामने आया है उसके बाद फैंस की सारी नाराजगी दूर हो जाएगी। तो चलिए जानते हैं सामने आए वीडियो में क्या खास है।
यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor को भारी पड़ा स्टार किड होना, एडल्ट साइट पर वायरल हो गई थीं एक्ट्रेस की मॉर्फ्ड तस्वीरें
योद्धा अवतार में दिखे टाइगर
कुछ देर पहले पूजा एंटरटेनमेंट की फिल्म गणपत का टीजर सामने आया है। इसमें दमदार परफॉरमेंस के साथ जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिल रहा है। साथ ही टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के रोमांस का तड़का भी टीजर में देखने को मिल रहा है। वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि टाइगर मेडिटेशन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद उनका एक्शन मोड ऑन हो जाता है। वो जबरदस्त फाइट करते हुए दिखाई देंगे। साथ ही फिल्म में वीएफएक्स भी बढ़िया होने वाला है। कभी टाइगर का योद्धा अवतार देखने को मिलेगा तो कभी वो रिंग में लड़ते हुए नज़र आएंगे।
डायलॉगस ने जीता फैंस का दिल
वैसे भी टाइगर को एक्शन और स्टंट करते देखना फैंस को काफी पसंद है। ऐसे में इस फिल्म में उन्हें पक्का मज़्ज़ा आने वाला है। बात अगर लुक की करें तो टीजर में सभी स्टार्स के अलग-अलग लुक देखने को मिल रहे हैं। अमिताभ अपने अब तक के सबसे हटके हुलिए में नजर आ रहे हैं। टीजर में 2 डायलॉग बड़े मशहूर हो रहे हैं। पहले शुरुआत में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) कहते हैं- ‘ये लड़ाई तब तक मत लड़ना जब तक हमारा योद्धा न आ जाए।’ वहीं, आखिर में टाइगर ने कहा- ‘जब अपनों पर बात आती है तो अपन की हट जाती है।’ इनकी इंटेंस एक्टिंग देखकर अब फैंस इम्प्रेस हो गए हैं।
वायरल हुआ टीजर
वहीं, कृति सेनन के लुक को भी पसंद किया जा रहा है। हालांकि, टीजर में वो कुछ ज़्यादा करते हुए नजर नहीं आईं। लेकिन अब 2070 AD में सेट की गई ये स्टोरी देखने के लिए फैंस बेताब नजर आ रहे हैं। फिलहाल ये टीजर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स के रिएक्शन इसपर लगातार सामने आ रहे हैं। बता दें, फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को भी ये टीजर भा गया है। अब सभी को फिल्म के पावर पैक ट्रेलर का इंतजार है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
17 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
17 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
18 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
19 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
19 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
20 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
21 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines