Love Stereo Again: अभिनेता टाइगर श्रॉफ हमेशा ही अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वहीं, बीते जमाने की एक्ट्रेस रहीं सलमा आगा की बेटी जहरा खान भी एक्टिंग में डेब्यू के लिए एकदम तैयार है।
वहीं, अब टाइगर और जहरा के पहले म्यूजिक एल्बम ‘लव स्टीरियो अगेन’ को रिलीज कर दिया गया है। फैंस को इस म्यूजिक एल्बम का बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है।
Love Stereo Again हुआ रिलीज
बता दें कि म्यूजिक एल्बम ‘लव स्टीरियो अगेन’ एक रोमांटिक गाना है। इस गाने में जहरा और टाइगर की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। वहीं, फैंस को भी ये गाना पसंद आ रहा है और सभी इसपर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
टाइगर ने खुद दी थी गाने की रिलीज की जानकारी
बता दें कि गाने के रिलीज होने से पहले टाइगर ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसके रिलीज होने की जानकारी दी थी। वहीं, हाल ही में इस गाने का टीजर भी जारी किया गया था।
टाइगर ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया गाने का क्लिप
बता दें कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस गाने के वीडियो क्लिप को शेयर किया था। वहीं, इसे शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा था कि ‘मेरे कुछ फेवरेट बीट्स। लव स्टीरियो अगेन गाना रिलीज हो गया है।’ बताते चलें कि गाने में जहरा और टाइगर ने बेहद शानदार डांस किया है। साथ ही इस गाने में प्राकृतिक नजारों को भी दिखाया गया है।
यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स
वहीं, जहरा और टाइगर के इस म्यूजिक वीडियो पर अब फैंस भी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसपर एक यूजर ने लिखा है कि ‘ये मीम्स वाला म्यूजिक क्यों डाल दिया गाने में?’ वहीं, एक यूजर ने लिखा है कि ‘यह म्यूजिक तो कहीं सुना हुआ सा लगता है।’ साथ ही एक और यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा है कि ‘गाना मैजिकल है।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ‘खूबसूरत गाना है।’
टाइगर श्रॉफ वर्कफ्रंट
वहीं, अगर टाइगर श्रॉफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो फैंस उन्हें ‘बड़े मियां छोटे मियां 2.0’ में देखेंगे। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही बता दें कि अक्षय के साथ टाइगर की यह पहली फिल्म होगी। इसके अलावा एक्टर ‘गणपत: पार्ट वन’ में भी नजर आने वाले हैं।
जहरा वर्कफ्रंट
वहीं, अगर जहरा की बात करें तो जहरा खान पैन इंडिया फिल्म ‘वृषभा’ से एक्टिंग डेब्यू करने वाली है। इस फिल्म को एकता कपूर और शोभा कपूर प्रोड्यूस कर रही है। बताते चलें कि इस फिल्म से ही संजय कपूर की बेटी और जाह्नवी कपूर की कजिन शनाया कपूर भी डेब्यू करने वाली हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines