बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में गिरफ्तार शूटरों ने पुलिस के सामने कई खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया है कि टाइगर पर हमले का कनेक्शन एक्टर सलमान खान से था. शूटरों ने पुलिस को बताया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक्टर सलमान खान से बदला लेना चाहता है और साल 2022 में टाइगर श्रॉफ ने सलमान खान की तारीफ की थी. सलमान खान की तारीफ गैंग से बर्दाश्त नहीं होती, इसलिए बदला लेने के लिए टाइगर पर हमला किया गया था. टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘होरपंती 2’ ईद के मौके पर रिलीज हुई थी. प्रमोशन के दौरान इवेंट में टाइगर श्रॉफ ने सलमान खान की तारीफ की थी.
टाइगर श्रॉफ ने कब की थी सलमान की तारीफ?
हमलावर फूल सिंह ने पुलिस को बताया है कि प्रमोशन के दौरान मीडिया ने टाइगर श्रॉफ से ईद पर मूवी रिलीज होने के बारे में सवाल पूछा था तो टाइगर ने जवाब में कहा था कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में सिर्फ एक ही टाइगर है और वह सलमान खान सर हैं. उनके सामने मैं बस एक बिल्ली हूं. मैं सिम्बा हूं, एक टाइगर का बच्चा. टाइगर श्रॉफ ने सलमान खान की फिल्म ‘एक था टाइगर’ और इसके सीक्वल के चलते कही थी. सोशल मीडिया पर टाइगर का यह बयान काफी वायरल हुआ था. इस बयान को सुनकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग भड़क गया और टाइगर श्रॉफ पर हमला करके सबक सिखाया.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की और हमले होने की धमकी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर अनिल पंडित ने ली है. अनिल पंडित वांटेड गैंगस्टर है और टाइगर पर हमले के बाद उसने ऑडियो जारी करके कहा था कि 1998 के काला हिरण का शिकार मामले में सलमान खान से माफी की मांग लॉरेंस बिश्नोई गैंग कर रहा है, लेकिन वह माफी नहीं मांगता. इसलिए गैंग सलमान खान से बदला लेना चाहता है. इसलिए सलमान खान के साथ-साथ उसके साथ काम करने वाले बॉलीवुड इंडस्ट्री के दूसरे लोगों को भी गैंग से दुश्मनी झेलनी होगी. या तो सलमान माफी मांग ले, नहीं तो ऐसे हमले आगे भी होते रहेंगे.
मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ पर हमला हुआ
बता दें कि 18 अक्टूबर 2026 की शाम को मुंबई के जुहू इलाके में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर तब हमला हुआ था, जब वे एक फुटबाल मैच खेलकर घर के लिए निकल रहे थे. 2 युवकों ने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की थी और तीसरे साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गए थे. हमले में टाइगर के ड्राइवर को गोली लगी थी और एक अन्य शख्स भी घायल हुआ था, वहीं टाइगर को गोली नहीं लगी थी, लेकिन वे घायल हुए थे. मुंबई पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए राजस्थान पुलिस की मदद से 3 हमलावरों को कोटा से गिरफ्तार किया था और फिर हमले में उनकी मदद करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया.
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 hr agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
13 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
17 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
19 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
20 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
20 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines