एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में जानलेवा हमला हुआ, जिसमें उनकी किस्मत ने साथ दिया और वे बाल-बाल बच गए. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि फायरिंग करने वालों में 3 लोग शामिल थे. एक व्यक्ति बाइक लेकर तैयार खड़ा था, ताकि हमले के बाद तीनों तुरंत फरार हो सकें. जबकि 2 हमलावर गोलीबारी कर रहे थे. बाइक सवार ने हेलमेट पहन रखा था. वहीं दोनों शूटरों में से एक ने सफेद रंग की शर्ट और दूसरे ने हल्के नीले रंग की शर्ट के साथ टोपी पहन रखी थी. टाइगर की कार पर फायरिंग करके दोनों हमलावर बाइक पर बैठकर फरार हो गए.
एक शूटर ने व्हाइट और दूसरे ने नीली शर्ट पहनी थी
जैसे ही टाइगर श्रॉफ फुटबाल मैच खेलकर ग्राउंड से अपनी गाड़ी में बाहर निकले और थोड़ा आगे गए तो वहां इंतजार कर रहे 2 युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी. सफेद शर्ट पहना शूटर गाड़ी के सामने आकर गोलियां चलाता है, जबकि नीली शर्ट और टोपी पहने दूसरा शूटर ने बगल से फायरिंग की. नीली शर्ट वाला शूटर टाइगर के बेहद करीब था, लेकिन ऐन वक्त पर उसकी बंदूक से गोली नहीं चल पाई और कार भी बुलेटप्रूफ थी, इसलिए एक्टर की जान बच गई. मौके पर मौजूद लोगों ने एक्टर के ड्राइवर को संभाला और गाड़ी में बैठाया, जिसे एक्टर खुद ड्राइव करके अस्पताल लेकर गए.
ड्राइवर के बयान और जुहू थाने में FIR दर्ज की गई
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में 3 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने BNS की धारा 109 (1), 3(5) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. एक्टर के ड्राइवर फिरदौर के बयान भी दर्ज किए हैं. एक आरोपी को हिरासत में लेकर पीले रंग की बाइक जब्त की है. वहीं हमलावरों की तस्वीर भी वायरल हो रही है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस को हमलावरों को जल्द से जल्द पकड़ने के आदेश दिए हैं और मुंबई पुलिस ने 12 टीमों को हमलावरों की तलाश में लगा दिया है. एक्टर पर हमला करने की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है और अनिल पंडित के जरिए हमला कराया गया. सलमान खान के साथ काम करने वाले हर शख्स को मारने की बात कही गई है.
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
14 mins ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
2 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
3 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
5 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
7 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
7 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
20 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines