Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर की गई फायरिंग की घटना की जांच से पता चला है कि आरोपियों ने हमले को अंजाम देने से पहले मुंबई के पास एक जगह पर अपने हथियारों को टेस्ट किया था. पुलिस पूछताछ में सामने आई जानकारियों की जांच कर रही है ताकि घटनाओं के सीक्वेंस का पता लगाया जा सके.
होटल के कमरे में शूटिंग की प्रैक्टिस
सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ये चेक करने के लिए बंदूक से फायर करके देखा था कि वो ठीक से काम कर रही है या नहीं. एक संदिग्ध ने कथित तौर पर 2 राउंड फायर किए, जबकि दूसरे ने एक राउंड फायर किया. बताया जा रहा है कि प्रैक्टिस के दौरान दोनों ने बंदूक से गोलियां चलाईं.पुलिस को ये भी पता चला कि जब आरोपी अंधेरी स्थित अपने होटल के कमरे में हथियार की जांच कर रहे थे, तो बंदूक से गलती से गोली चल गई. बताया जाता है कि एक गोली बिस्तर में जा लगी. हालांकि होटल के कर्मचारियों और कमरे के बाहर मौजूद लोगों को इस बात का पता नहीं चला कि वहां गोली चली है.
टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बचे
ये घटना 18 अक्तूबर 2026 की शाम की है, जब टाइगर श्रॉफ एक फुटबॉल क्लब से बाहर निकल रहे थे. 2 लोगों ने उनकी कार पर फायरिंग की. इसके बाद उनमें से एक का हथियार जाम हो गया, जिसके बाद वे मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए. एक्टर को कोई चोट नहीं आई, लेकिन उनके ड्राइवर और एक फैन घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया. बाद में मुंबई के एस्प्लेनेड इलाके की एक अदालत ने तीनों आरोपियों को 31 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया.
हथियार को सूरत में छिपाने का शक
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि फायरिंग के बाद उन्होंने अपने मोबाइल फोन और हथियार सूरत में छिपा दिए थे. पुलिस इस जानकारी को कंफर्म कर रही है और इन चीजों को बरामद करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है. पुलिस को ये भी शक है कि हथियार ‘डेड लेटर बॉक्स’ तरीके से पहुंचाए गए थे. इसमें सामान को पहले से तय जगह पर छोड़ दिया जाता है, जहां से दूसरा शख्स बिना किसी सीधे संपर्क के उसे उठा लेता है.
क्या सलमान खान थे असली निशाना?
जांच के मुताबिक हो सकता है कि आरोपियों का असली निशाना सलमान खान रहे हों. उन्होंने कथित तौर पर सलमान के घर के पास रेकी भी की थी, लेकिन कड़ी सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने अपना प्लान बदल दिया. बताया जाता है कि सोशल मीडिया से उन्हें पता चला कि टाइगर श्रॉफ रविवार को जुहू के पुष्पा नरसी ग्राउंड में फुटबॉल खेलते हैं, जिसके बाद उन्होंने अपना ध्यान टाइगर श्रॉफ की ओर मोड़ दिया. इस बीच फेसबुक पर एक वायरल पोस्ट और ऑडियो क्लिप सामने आई है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. पुलिस इन दावों की जांच कर रही है.
संबंधित खबरें
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
2 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
2 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
3 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
4 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
5 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
6 hrs agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
7 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
7 hrs ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines