मायानगरी मुंबई के पॉश एरिया जुहू में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई, जिसमें वे बाल-बाल बच गए. हालांकि उन्हें चोटें लगी हैं, लेकिन गोली नहीं लगी. बल्कि गोली लगने से उनका ड्राइवर और 2 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें एक्टर खुद कार ड्राइव करके अस्पताल लेकर गए. एक्टर पर बाइक सवार 3 युवकों ने हमला किया था, जिसमें से एक युवक कार पर सामने से गोलियां चला रहा था और दूसरा एक्टर की साइड वाली खिड़की पर फायरिंग कर रहा था. हमले के बाद दोनों युवक अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गए, लेकिन वे कहां गए? इस बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है.
एक हमलावर हिरासत में और बाइक जब्त
बता दें कि मुंबई की जुहू पुलिस ने BNS की धारा 109 (1), 3(5) और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करके 12 टीमों के साथ हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है. इस बीच सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में ले लिया है और अंधेरी रेलवे स्टेशन के बाहर से हमले में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक जब्त कर ली है. वहीं अन्य 2 हमलावरों की संदिग्ध वीडियो सामने आई है, जिसमें 2 युवक नजर आ रहे हैं. यह दोनों युवक वही बताए जा रहे हैं, जो मौके से वायरल वीडियो में नजर आए. एक ने व्हाइट शर्ट पहली थी और दूसरे ने नीली शर्ट पहनी थी, जबकि तीसरा युवक बाइक पर था.
एक्टर के ड्राइवर फिरदौस को गोली लगी
जुहू पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला चला है कि बरामद हुई पल्सर बाइक मुंबई में रजिस्टर्ड है. नंबर प्लेस, चेसिस और इंजन नंबर से बाइक का रिकॉर्ड और मालिक का पता लगाया जा रहा है. इस बाइक पर आए 3 युवकों में से 2 ने टाइगर श्रॉफ पर 5 राउंड फायरिंग की थी. गोली एक्टर के ड्राइवर फिरदौस को लगी और एक्टर के सीने में चोट आई है. उनका दायां हाथ भी गनपाउडर से झुलस गया था, जिसके चलते उनके हाथ पर कच्चा प्लास्टर लगाना पड़ा. फायरिंग में ड्राइवर के अलावा एक ऑटो ड्राइवर भी घायल हुआ है और एक अन्य शख्स का छर्रे लगे. पुलिस ने मौके से 5 गोलियों के खोल बरामद किए हैं.
डिप्टी CM एकनाथ शिंदे मिलने को घर पहुंचे
एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले की खबर मिलते ही डिप्टी CM एकनाथ शिंदे उनके मिलने उनके घर पहुंचे. उन्होंने एक्टर और उनके परिवार से बातचीत करके हिम्मत बंधाई. उन्होंने कहा कि वे टेंशन न ले, टाइगर पर हमला करने वाले जल्द पकड़े जाएंगे. पुलिस और सरकार उनके साथ खड़ी है और केस को प्राथमिकता से सुलझाया जाएगा. हमलावरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. मुंबई में किसी को भी कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा और न ही किसी को माहौल बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी. मुंबई पुलिस पर भरोसा रखें और जांच में सहयोग करें, हमलावरों का किसी हालत में बख्शा नहीं जाएगा.
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
4 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
6 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
7 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
9 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
11 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
11 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines