Tiger Shroff Ranveer Singh Dance Video: टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गणपत’ (Ganapath) अब सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। इस फिल्म के आते ही फैंस पागल हो गए हैं। कृति सेनन (Kriti Sanon) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी इस फिल्म में दमदार परफॉरमेंस दी है। ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट को डबल करते हुए अब टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर दिया है। इसमें वो बॉलीवुड के सिम्बा के साथ थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और टाइगर श्रॉफ का डांसिंग वीडियो इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
टाइगर के साथ रणवीर का डांस
टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ देर पहले इस वीडियो को अपलोड किया है। इसमें वो अपनी फिल्म ‘गणपत’ के गाने ‘हम आए हैं’ पर रणवीर सिंह के साथ हुक स्टेप करते हुए दिखाई दिए। प्ले ग्राउंड में दोनों सुपरस्टार्स ने जमकर डांस किया। इनका स्पोर्टी लुक भी फैंस को पसंद आ रहा है। साथ ही इनके डांस स्टाइल के तो अब सोशल मीडिया यूज़र्स दीवाने हो गए हैं। इस वीडियो में टाइगर तो बेहद स्मूथ डांस कर ही रहे हैं। लेकिन रणवीर सिंह से भी नज़रें हटा पाना मुश्किल हो रहा है।
फैंस ने लुटाया प्यार
भले ही रणवीर इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं लेकिन डांस उन्होंने टाइगर की टक्कर का किया है। ऐसे में अब सभी फीमेल फैंस एक्टर पर फिदा हो गई हैं। बता दें, इस वीडियो को शेयर करते हुए टाइगर ने कैप्शन में लिखा, ‘हम आए हैं, मेरा सिंबा के साथ! आज सिनेमाघरों में! #Ganapath’ अब इस वीडियो पर फैंस का रिएक्शन भी सामने आ गया है। किसी को इनका फैशन सेंस पसंद आ रहा है तो कोई उनके साथ नजर आने से ही खुश हो गए हैं। वहीं, डांस की तो क्या ही बात है।
इस फिल्म में साथ दिखेगी जोड़ी
रणवीर की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म SINGHAM AGAIN में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर पिछले कुछ दिनों से फैंस के बीच बज्ज बना हुआ है। इस फिल्म में अजय देवगन और दीपिका पादुकोण का लुक भी सामने आ गया है। इस फिल्म में टाइगर भी दिखाई देने वाले हैं। ऐसे में इन दोनों ने साथ में आकर एक-दूसरे को सपोर्ट किया है। जिसके बाद फैंस अब इनपर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
12 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
14 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
16 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
16 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
17 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
18 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
19 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines