Guess Who Is Bollywood Actor: फिल्म इंडस्ट्री में हर स्टार की अपनी जर्नी होती है। कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्हें बिना मेहनत सबकुछ मिल जाता है। वहीं कुछ ऐसे स्टार्स हैं, जो कड़ी मेहनत से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना पाते हैं। हालांकि कुछ ऐसे स्टार्स भी हैं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से होने के बाद भी अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। आज हम आपके लिए ऐसे ही बॉलीवुड एक्टर के बचपन की तस्वीर लेकर आए हैं, जो सुपरस्टार का बेटा तो था लेकिन फिल्मों तक पहुंचने का रास्ता उसके लिए कभी आसान नहीं रहा।
मुश्किलों भरा बीता बचपन
जाहिर है कि सुपरस्टार का बेटा है, तो लोगों के मन में सवाल आता है कि इसे क्या ही दुख मिला होगा लेकिन इस बच्चे के साथ ऐसा नहीं था। मुंबई की एक चाल में 2 मार्च को जन्मे इस बच्चे ने अपनी छोटी सी लाइफ में कई मुश्किलें देखीं। अपनी कड़ी मेहनत और लगन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दे चुके इस बच्चे को क्या आप पहचान पाए हैं? अगर नहीं तो हम ही आपको बता देते हैं।
तस्वीर में दिख रहा ये छोटा बच्चा कोई और नहीं बल्कि सुपरस्टार जैकी श्रॉफ का लाडला बेटा है, जिसका नाम जय हेमंत श्रॉफ है। आप सोच रहे होंगे कि भला ये कौन है? दरअसल, जय हेमंत ही टाइगर श्रॉफ हैं। जैकी दादा अपने बेटे को प्यार से टाइगर बुलाते थे तो एक्टर का यही नाम पड़ गया।
यह भी पढ़ें: ड्राइवर का बेटा, गुरुद्वारे में गाकर गुजारे दिन, मेहनत से बना ग्लोबल स्टार, क्या आपने पहचाना तस्वीर में कौन?
परिवार को हुआ था आर्थिक नुकसान
एक इंटरव्यू के दौरान टाइगर श्रॉफ ने बताया था कि साल 2001 में उनकी मां आयशा श्रॉफ के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘बूम’ रिलीज होने से पहले लीक हो गई थी। यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही। उस वक्त एक्टर सिर्फ 11 साल के थे। एक्टर ने बताया था कि उस समय परिवार को काफी आर्थिक नुकसान हुआ था। खर्च चलाने के लिए घर का सारा सामान तक बेचना पड़ गया था। उन्हें जमीन पर सोना पड़ा।
फुटबॉलर बनना चाहते थे टाइगर
टाइगर श्रॉफ फुटबॉलर बनना चाहते थे लेकिन किस्मत उन्हें फिल्मों ले आई। आज वह इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। उनकी मार्शल आर्ट के भी फैंस दीवाने हैं। बता दें कि टाइगर की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। फिल्म को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
7 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
10 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
11 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
13 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
13 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
14 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
16 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
17 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
19 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines